IND vs ENG: विराट कोहली के निशाने पर दुनिया का बेस्ट रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ काटेंगे बवाल
IND vs ENG: पिछले साल महज 3 एकदिवसीय मुकाबले खेलने वाली टीम इंडिया एक बार फिर से वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार है। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
भारतीय टीम के धाकड़ प्लेयर विराट कोहली के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड है। कोहली को कीर्तिमानों का बादशाह माना जाता है और यह बात एक बार नहीं कही बार चरितार्थ की है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्ला उस हिसाब से नहीं चल पाया है।

नागपुर एकदिवसीय मैच में अगर विराट कोहली का बल्ला चलता है, तो वह एक धांसू कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। अगर वहां ऐसा नहीं हो पाता है, तो अगले मैच में उनके पास कीर्तिमान बनाने का मौका रहेगा। ऐसे में कोहली के लिए यह सीरीज काफी अहम है।
IND vs ENG: कोहली के निशाने पर कीर्तिमान
वह दुनिया में सबसे तेज 14000 एकदिवसीय रन बनाने वाला बल्लेबाज बन सकते हैं। कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ने वाले हैं। पारियों के हिसाब से ये दोनों बल्लेबाज कोहली से काफी पीछे रह जाते हैं। कोहली के लिए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।
IND vs ENG: वनडे में कोहली के आंकड़े
विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक 283 मुकाबले खेलकर 58 से ज्यादा के औसत से 13906 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 50 शतक और 72 अर्धशतक बनाए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान ध्वस्त किया था।
पहले भी कोहली ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड
उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने का कीर्तिमान दर्ज है। सफेद गेंद क्रिकेट में कोहली ने धमाल मचाया है। इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में अब उनके पास कई और कीर्तिमान बनाने का मौका है और बल्ला चलने पर बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। यह एकदिवसीय सीरीज चैम्पियंस ट्रॉफी के हिसाब से भी काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications