IND vs ENG: 'पांचवें टेस्ट में अश्विन को होना चाहिए कप्तान,' जानिए किसने और क्यों की यह मांग
IND vs ENG: रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में आर अश्विन ने बड़ा धमाका कर दिया और इंग्लैंड को चारों खाने चित करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। दूसरी पारी में अश्विन की गेंदों का इंग्लिश खिलाड़ियों के पास कोई जवाब ही नहीं था। अश्विन के अलावा कुलदीप यादव ने भी धाकड़ काम किया।
रांची टेस्ट के बाद पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इस मुकाबले के लिए एक अजीब मांग कर दी है। सुनील गावस्कर ने अश्विन को टीम इंडिया का कप्तान बनाने की मांग कर दी है। इसके पीछे एक खास वजह भी है।

अश्विन के साथ ब्रॉडकास्टर के जरिये बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत कल (सोमवार) को मैच जीत जाएगा और फिर धर्मशाला जाएंगे। उम्मीद करता हूं कि जब आप मैदान पर उतरेंगे, तो रोहित शर्मा आपको लीड करने देंगे। आपने भारत के लिए जो अद्भुत काम किया है, इसके लिए यह एक अच्छा संकेत और सम्मान होगा।
गावस्कर ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि अश्विन धर्मशाला में अपने 100वें टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे। 100 टेस्ट मुकाबले खेलना एक बड़ी उपलब्धि होती है। अश्विन के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। इस वजह से गावस्कर ने उनको कप्तान बनाने के लिए कहा।
रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया 307 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड को लीड लेने का मौका मिल गया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में बैटिंग की लेकिन टिक नहीं पाई। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 145 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। भारत ने 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट गंवाए 40 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए रांची टेस्ट की दूसरी पारी में अश्विन ने 5 विकेट झटके। उनके अलावा कुलदीप यादव ने भी 4 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications