IND vs ENG: अर्शदीप सिंह का आज शतक है पक्का? मलिंगा, राशिद खान के क्लब में होंगे शामिल
IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले दो मैचों में धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन किया है। हालांकि चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। तिलक वर्मा ने अंत तक खड़े होकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
अर्शदीप सिंह को पिछले साल बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के कारण टी20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। अर्शदीप ने पिछले साल सबसे छोटे फॉर्मेट में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए हर प्लेयर को पीछे छोड़ने का काम किया है।

राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह एक बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। अपनी गेंदबाजी से वह इतिहास रचने वाले हैं और इससे महज दो कदम ही दूर हैं। वह एक बड़ा कीर्तिमान बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
IND vs ENG: अर्शदीप कर सकते हैं बड़ा धमाका
दरअसल अर्शदीप सिंह टी20 क्रिकेट में 100 विकेट से महज 2 ही विकेट दूर हैं। उनके कुल 98 विकेट हैं। अगर वाल आज राजकोट में दो विकेट अपने नाम करते हैं, तो यह पल उनके लिए ऐतिहासिक होने वाला है। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक किसी भी अन्य खिलाड़ी ने ऐसा नहीं किया है।
IND vs ENG: चहल को कर दिया है क्रॉस
इस सीरीज से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज का नाम युजवेंद्र चहल था। उनके नाम कुल 96 विकेट हैं। उनके अलावा इस खास सूची में हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। हार्दिक पांड्या ने 92 विकेट हासिल किये हैं। इस सीरीज में वह भी 100 का आंकड़ा पार कर सकते हैं।
IND vs ENG: दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं अर्शदीप
अर्शदीप अगर आज 100 विकेट पूरे करते हैं, तो वह बड़े गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। लसिथ मलिंगा, राशिद खान, शाहीन शाह अफरीदी, टिम साउदी, शाकिब अल हसन, ईश सोढ़ी, मुस्ताफिजुर रहमान, हसारंगा, आदिल राशिद जैसे गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications