Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा से भी हार गई इंग्लैंड, वानखेड़े में बने कई धांसू रिकॉर्ड, हमेशा याद रखेगी दुनिया

IND vs ENG Abhishek Sharma: पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के शतक की बदौलत इंग्लैंड को 150 रनों से हरा दिया। 248 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 97 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की पूरी टीम इस मुकाबले में अकेले अभिषेक शर्मा से हार गई।

मैच में बने कई धांसू रिकॉर्ड (IND vs ENG Abhishek Sharma)

रोहित शर्मा का 35 गेंदों में शतक भारत के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जो 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में बना था। अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा का नाम आ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने महज 37 गेंदों में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। भारतीय बल्लेबाजों में तीसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संजू सैमसन (40 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2024) के नाम पर है।

IND vs ENG 1

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

भारत के लिए टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया है। भारत के लिए शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी शानदार पारियां खेली हैं। अभिषेक शर्मा से पहले शुभमन गिल 126 रनों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर थे। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 123 रन बनाए थे।

छक्के लगाने में निकले सबसे आगे

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 22 छक्के लगाकर एक शानदार रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह भारत की तरफ से द्विपक्षीय टी20I सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे

अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है। 279 रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात होती है। खासकर जब वह टी20I जैसे छोटे प्रारूप में इसे हासिल करते हैं। तिलक वर्मा ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो 280 रन बनाए थे। अब अभिषेक शर्मा भारत की तरफ से एक द्विपक्षीय T20I सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

तोड़ दिया रोहित का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से आक्रामक खेल दिखाया, वह टीम इंडिया के लिए एक नई मिसाल पेश करता है। 13 छक्के लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बहुत बड़ी बात है, और रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाना तो और भी खास है।

पावरप्ले में बनाए सबसे अधिक रन

भारत ने पावरप्ले में जिस तरह से शुरुआत की, उससे यह साफ था कि वे आक्रामक बल्लेबाजी को जारी रखना चाहते थे। पावरप्ले में 95/1 का स्कोर किसी भी टीम के लिए बेहद मजबूत शुरुआत मानी जाती है, खासकर टी-20 क्रिकेट में जहां तेज शुरुआत अहम होती है।

गेंद से भी अभिषेक ने किया कमाल

बल्लेबाजी में शतक लगाने वाले अभिषेक ने गेंदबाजी में एक ओवर में 3 रन देते हुए 2 विकेट लिए। वह किसी एक मैच में शतक लगाने के साथ-साथ विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+