IND vs ENG: कोहली की जगह खेलेगा भारत का स्टार खिलाड़ी, कौन करेगा रोहित शर्मा को रिप्लेस?

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की जगह को लेकर माथापच्ची थी, जो अब समाप्त हो गई है। विराट कोहली के स्थान पर खेलने वाले प्लेयर के नाम पर मुहर लग गई है लेकिन इससे बैटिंग क्रम में तब्दीली करनी होगी। नंबर चार पर विराट कोहली खेला करते थे।

शुक्रवार को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। इसका खुलासा ऋषभ पंत ने करा दिया। पंत ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी को लेकर कुछ अहम चीजों का जिक्र करते हुए खुद का बैटिंग नंबर भी बताया है।

ind vs eng

उन्होंने कहा कि नंबर चार पर बल्लेबाजी कप्तान शुभमन गिल करने वाले हैं। गिल ने इस चुनौती वाली जगह पर खुद को रखने का निर्णय लिया। पंत ने यह भी कहा कि फ़िलहाल नंबर तीन पर खेलने वाले प्लेयर को लेकर चर्चा चल रही है, नंबर चार और पांच पर क्रमशः शुभमन गिल और मैं खेलने वाले हैं।

इस तरह गिल ने एक बड़ा संकेत दे दिया है। अब इस हिसाब से एक प्लेयर का डेब्यू भी देखने को मिल सकता है। रोहित शर्मा की जगह ओपन करने के लिए शायद केएल राहुल ही होंगे क्योंकि अब नीचे कोई जगह नहीं बचती है और ऑस्ट्रेलिया में रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने ही ओपन किया था।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपन करेंगे, तो यह देखना होगा कि नंबर तीन पर किसे लाया जाएगा। नंबर तीन पर खेलने के लिए करुण नायर पहली पसंद हो सकते हैं। उनके अलावा अभिमन्यू ईश्वरन को डेब्यू कराने का मौका भी है। समय आने पर स्थिति साफ़ हो जाएगी।

IND vs ENG: जुरेल हो सकते हैं कीपर

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने के लिए शायद ध्रुव जुरेल को रखा जा सकता है। वह छठे स्थान पर खेल सकते हैं। उनके अलावा ससातवें नंबर पर रविन्द्र जडेजा होंगे। उनके बाद अन्य प्लेयर्स का नाम रहेगा। टीम मैनेजमेंट का प्रयास पहले टेस्ट में एक मजबूत टीम मैदान पर उतारने का है।

IND vs ENG: लीड्स में पिछली बार कौन जीता?

लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पिछला टेस्ट मुकाबला 2021 में खेला गया था, उस समय टीम इंडियन को हार का सामना करना पड़ा था, चार साल बाद फिर से वहां मैच हो रहा है। देखना होगा कि इस बार बाजी किस टीम के हाथ लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+