IND vs ENG: अनुभव और युवा जोश में किसको चुनेगा भारत, अगरकर ने दिए ओपनिंग के दो विकल्प
नई दिल्ली, 29 जून: भारत और इंग्लैंड के बीच रीशेड्यूल पांचवा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा जहां पर कप्तान रोहित शर्मा चमत्कारिक रिकवरी नहीं कर पाए तो फिर भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी की समस्या खड़ी हो रही है। रोहित कोविड से रिकवर हो रहे हैं, उनकी गैरमौजूदगी में भारत को चेतेश्वर पुजारा, के भरत और मयंक अग्रवाल जैसे विकल्पों की ओर देखना पड़ रहा है। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 7 बार भारत के लिए ओपनिंग की है, जब पिछले साल मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल को चोट लगी थी तब भी पुजारा ओपनर की भूमिका में नजर आए थे।

अनुभव या युवा जोश में किसको चुनेगा भारत
हनुमा विहारी ने भी एक बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत के लिए ओपन किया है। दूसरी और मयंक अग्रवाल स्पेशलिस्ट ओपनर है लेकिन जिस तरह से उनको बीच में भारत से बुलाना पड़ा है उनके पास प्रैक्टिस के लिए ज्यादा वक्त नहीं रहा है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा में से किसी को ओपन करते देखना चाहेंगे और साथ में भी दूसरे जोड़ीदार के तौर गिल मौजूद रहेंगे।

अनुभव ओपनिंग में मदद करेगा, चाहे वह विहारी हो या पुजारा
अगरकर ने सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में कहा, "मुझे पता है कि केएस भरत ने अभ्यास मैच में कुछ रन बनाए। टीम प्रबंधन की शायद इस पर नजर होगी कि टीम में शामिल होने के बाद मयंक अग्रवाल कितने तैयार हैं। मुझे नहीं पता कि उसके पास इस एकमात्र टेस्ट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है या नहीं। मेरा मानना है कि अनुभव ओपनिंग में मदद करेगा, चाहे वह विहारी हो या पुजारा।

पुजारा या विहारी में से एक- अजीतकर
"विहारी पहले ही भारत के लिए दो बार ओपन कर चुके हैं। तो, यह मेरी पसंद होगी, पुजारा या विहारी में से एक। मयंक के पास नेट्स में पर्याप्त समय नहीं है और अब कोई (अभ्यास) गेम नहीं मिलने वाला है। मेरी राय में, थोड़ा और अनुभव के साथ जाना बेहतर है क्योंकि यह एक बार का टेस्ट है।"
टीम में दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुने गए भरत ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने दो पारियों में क्रमशः 70 और 43 रन बनाए थे।

रोहित की गैरमौजूदगी में पुजारा की अहमियत
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद, पुजारा काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन टू के शुरुआती भाग में ससेक्स के लिए आठ पारियों में 720 रन बनाने के बाद टेस्ट टीम में वापस आ गए।
इस पर अगरकर ने कहा, "यह भारतीय टीम के लिए अच्छी बात थी कि वह वहां थे और उन परिस्थितियों में खेल रहे थे। हमें नहीं पता कि उन्होंने किन परिस्थितियों का सामना किया था लेकिन मुझे यकीन है कि एक या दो महीने के लिए पर्याप्त सीम और स्विंग के हालातों में वह वहां रहे हैं। इसके अलावा, उनके पास अनुभव है, एक शानदार करियर है। यह निश्चित रूप से भारतीय टीम के लिए अच्छा है।"
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications