IND vs ENG: 5 खिलाड़ी जिन्होंने बनाए भारत-इंग्लैंड ODI मैचों में सबसे ज्यादा रन, कौन है टॉप प्लेयर?
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम में कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो इंग्लिश गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने के लिए तैयार हैं। बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में भारतीय टीम सुदृढ़ दिख रही है।
भारत के बल्लेबाजों का हमेशा से इंग्लैंड के खिलाफ बोलबाला रहा है। भारतीय टीम के प्लेयर्स ने काफी रन बनाए हैं। दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए एकदिवसीय मैचों में भारत के बल्लेबाज हावी रहे हैं। टॉप पांच में सभी भारतीय शामिल हैं, उनके बारे में यहाँ जानना चाहिए।

सुरेश रैना: सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुरेश रैना का नाम पांचवें स्थान पर है। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। रैना ने 37 मुकाबले खेलते हुए कुल 1207 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं। 100 रन उनका बेस्ट है।
विराट कोहली: एकदिवसीय क्रिकेट की रन मशीन विराट कोहली इस सूची में चौथे नम्बर पर मौजूद हैं। कोहली ने 36 मैचों की 36 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 1340 रन आए हैं। 9 फिफ्टी और 3 शतक जड़ने वाले विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 122 रन है।
सचिन तेंदुलकर: कोई रिकॉर्ड लिस्ट हो और उसमें क्रिकेट के भगवान का नाम नहीं हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। सचिन तेंदुलकर यहाँ तीसरे स्थान पर हैं। 37 मैचों की 37 पारियों में खेलते हुए खेलते हुए सचिन ने 1455 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 10 फिफ्टी जड़ी हैं। सचिन का बेस्ट स्कोर 120 रन है।
युवराज सिंह: इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप में लगातार छह छक्के जड़कर धोने वाले युवी ने एकदिवसीय क्रिकेट में भी जमकर धोया है। 37 मैचों की 36 पारियों में खेलते हुए युवराज सिंह ने 1523 रन अपने नाम किये हैं। उन्होंने 7 फिफ्टी और 3 शतक जड़े और 150 रन बेस्ट है।
महेंद्र सिंह धोनी: इस चार्ट को टॉप करने वाले प्लेयर का नाम महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 48 मैचों की 44 पारियों में बैटिंग की और 1546 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 फिफ्टी और 1 शतक आया है। धोनी का उच्चतम स्कोर 134 रन रहा है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications