IND vs ENG: 5 खिलाड़ी जिन्होंने बनाए भारत-इंग्लैंड ODI सीरीज में सबसे ज्यादा रन
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच समाप्त हुई एकदिवसीय सीरीज एकतरफा रही और टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ़ कर दिया। टीम इंडिया ने तीनों मैचों में इंग्लैंड की नहीं चलने दी। गेंदबाजी और बैटिंग दोनों विभाग में भारतीय टीम ने जमकर धमाल किया।
चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कहा जा सकता है कि अन्य टीमों सावधान रहने की जरूरत होगी। सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना जलवा दिखाया। यहाँ दोनों टीमों से टॉप पांच बल्लेबाजों का जिक्र है, जिनके बल्ले ने आग उगली।

नंबर 5
टॉप पांच बल्लेबाजों में सबसे निचले स्थान पर जो रूट का नाम है। 15 बाद खेलने के लिए आने वाले इस दिग्गज ने इस सीरीज में एक अर्धशतकीय पारी खेली और कुछ मौकों पर वह टिकने के बाद आउट होक चलते बने। रूट के बल्ले से 112 रन देखने को मिले।
नंबर 4
इस स्थान पर एक भारतीय का नाम है और वह कोई और नहीं, बल्कि खुद कप्तान रोहित शर्मा हैं। कटक एकदिवसीय में शतक के कारण रोहित शर्मा ने इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया। भारतीय कप्तान ने तीन मुकाबले खेलते हुए 122 रन बनाए।
नंबर 3
यहाँ एक अंग्रेज ने कब्जा जमाया है। इंग्लिश टीम के ओपनर बल्लेबाज बने डकेट ने लगातर तूफानी बैटिंग करने का प्रयास किया। वह एक फिफ्टी जड़ने में भी सफल रहे थे। बेन डकेट तीनों मैचों में खेले थे और उनके बल्ले से 131 रन आए। उन्होंने अपनी तरफ से कोशिश अच्छी की।
नंबर 2
इस स्थान पर भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के अलावा और कौन हो सकता है। श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन मैचों में से दो में फिफ्टी जमाने का काम किया। उन्होंने सीरीज में 181 रन बनाए और क्लीन स्वीप में अहम योगदान दिया।
नंबर 1
टॉप पर यहाँ शुभमन गिल को ही होना था। गिल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी की। गिल के बल्ले से तीनों मैचों में रन आए। एक शतक और दो फिफ्टी से उन्होंने 259 रन बनाए और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications