IND vs ENG: टीम इंडिया का अगला मैच कब, किससे और कितने बजे? ऐसे देख सकेंगे लाइव
IND vs ENG 4th Test match: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। दोनों ही देशों के बीच पांच टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। तीन मुकाबलों के बाद इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त बना ली है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई।
रविंद्र जडेजा ने अकेले लड़ी लड़ाई (IND vs ENG 4th Test match)
हालांकि रविंद्र जडेजा ने एक छोर से लड़ाई लड़ी और अर्धशतक लगाने का काम किया। लेकिन अंत में मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर शोएब बशीर ने इंग्लैंड को जीत दिला दी। लेकिन सीरीज में भारत के पास वापसी का मौका बचा है। लेकिन रास्ता आसान नहीं है। सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा भी है।

चौथे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों को आराम
तीसरे टेस्ट के खत्म होने और चौथे टेस्ट के शुरू होने के बीच 8 दिन का लंबा अंतर रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खासकर इंग्लैंड में खेले जा रहे हाई-प्रोफाइल टेस्ट सीरीज के दौरान इस तरह का ब्रेक आम बात है। इसका मकसद खिलाड़ियों को आराम और मानसिक रूप से तरोताजा होने का समय देना है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों को पांच दिन लगातार खेलना होता है।
23 जुलाई को इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत के लिए अब सीरीज बचाने का मौका सिर्फ इन दो मैचों में बचा है। चौथे टेस्ट के बाद तीन दिन का छोटा ब्रेक होगा और फिर पांचवां एवं अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच चौथे टेस्ट का आगाज 23 जुलाई यानी बुधवार से होने जा रहा है। यह मैच भारतीय समनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू किया जाएगा, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी 3 बजे की जाएगी। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर फैंस स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल में जियोहॉटस्टार पर मुकाबले को लाइव दिखाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications