IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड ने लिया बैटिंग का फैसला, चार बदलावों के साथ उतरा भारत
नॉटिंघम, 10 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का अंतिम मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया इस श्रंखला में शुरू के दोनों मैच जीतने के बाद 2-0 की अपराजेय बढ़त ले चुकी है और वह इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने की ओर देख रही है। भारत के लिए अभी तक युवा और सीनियर दोनों ने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।

तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मुकाबले में एक बार फिर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया है और वह चार बदलावों के साथ खेलने उतरा है।
यह दुनिया के सबसे स्कोरिंग वाली मैदानों में एक हैं, ऐसे में भारतीय युवा गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा साबित होने जा रही है। जोस बटलर को भी हाथ खोलने का मौका मिल सकता है क्योंकि उनको दोनों मैचों में आउट करने वाले भुवनेश्वर कुमार यहां मौजूद नहीं होंगे।
चार बदलावों के साथ उतरी भारतीय टीम ने रवि बिश्नोई, आवेश खान, उमरान मलिक और श्रेयस अय्यर को फिर से टीम में लिया है। हार्दिक पांड्या, चहल और बुमराह को भी बाहर बैठना पड़ा है।
रोहित का कहना है कि वे नहीं चाहते कि जीतने वाली टीम को बदला जाए लेकिन वर्ल्ड कप से पहले कुछ चीजें देखनी होंगी जिसके लिए यह बदलाव किए गए हैं।
इंग्लैंड की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं- रीस टॉप्ले और फिल सॉल्ट नंबर चार पर बैटिंग करने आए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ऋषभ पंत (w), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, अवेश खान, उमरान मलिक, रवि बिश्नोई
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (w/c), डेविड मालन, फिलिप साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रीस टॉपली, रिचर्ड ग्लीसन












Click it and Unblock the Notifications