IND vs ENG 3rd T20 : क्या आप जानते हैं सूर्यकुमार यादव के पास है 'तीसरी आंख'?
नई दिल्ली, 11 जुलाई। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में भले ही भारत को कामयाबी नहीं मिली लेकिन इस मैच में जिस तरह से इंडियन प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली, उसे क्रिकेट प्रेमी लंबे वक्त तक नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने 48 गेंदों में जिस तरह से शानदार शतक जड़ा वो अपने आप में खास है, ये उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पहला सैकड़ा था, हालांकि इस मैच में टीम इंडिया 17 रनों से हार गई लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अपने खेल से हर किसी का दिल जीत लिया।

सचिन तेंदुलकर भी हुए सूर्य के मुरीद
आज चारों ओर सूर्य ही छाए हुए हैं, सोशल मीडिया पर उनके लिए कमेंट्स की बाढ़ आई है तो वहीं कई दिग्गजों ने भी उनकर खुलकर तारीफ की है। उनके खेल के मुरीद गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी हुए हैं, उन्होंने उनके लिए ट्वीट किया है कि ' Amazing सूर्यकुमार यादव, सभी शॉट बेहतरीन थे लेकिन पॉइंट पर स्कूप शॉट लगाकर जो 6 लिया वह काफी शानदार था।'

'Evil Eye Tattoo' बनवाया
आपको बता दें कि मैदान पर अपने खेल से लोगों को प्रभावित करने वाले सूर्यकुमार यादव निजी जिंदगी में भी काफी शौकीन मिजाज हैं।आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने वाली सूर्यकुमार यादव पिछले दिनों इंजरी से जूझ रहे थे और इसी वजह से उन्होंने बुरी नजर लगाने वालों को दूर रखने के लिए 'Evil Eye Tattoo' बनवाया था, जिसकी तस्वीर खुद उन्होंने ही ट्विटर पर शेयर की थी, जो कि काफी चर्चित भी हुई थी, लोगों ने उसे सूर्य की 'तीसरी आंख' कहा था।

चोट से ग्रसित रहे हैं सूर्य कुमार
सूर्य ने लाइंस एंड शेड्स, स्टूडियो से ये टैटू बनवाया था,ये टैटू ब्लू और व्हाईट है। मालूम हो कि पिछले दिनों सूर्य शारीरिक परेशानियों और चोट से ग्रसित रहे हैं और जिससे उनका खेल भी प्रभावित रहा है और इसी वजह से शायद उन्होंने अपने हाथ पर 'ईवल आई वाला टैटू' बनवाया हो, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि 'ईवल आई वाला टैटू' बनवाने से नकारात्मक और बुरी चीजें आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाती हैं।

इंडिया निर्धारित ओवर में केवल 198 रन ही बना पाई
गौतलब है कि नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंडिया निर्धारित ओवर में केवल 198 रन ही बना पाई।
55 गेंद में 117 रनों की पारी
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 55 गेंद में 117 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। यादव ने ये सैकड़ा तब जड़ा जब भारत के तीन स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, ऋषभ पंत और कप्तान रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications