Prateek Yadav की मौत के बाद पत्नी Aparna Yadav का कैसा है हाल? बेटियों का दर्द कलेजा चीरने वाला-VIDEO

Aparna Yadav Emotional VIDEO: सफेद कपड़ों में बैठा परिवार... सामने जलती हवन की अग्नि... मंत्रों की धीमी आवाज... और बीच-बीच में आंखों से छलकते आंसू। यह कोई सिनेमाई दृश्य नहीं, बल्कि लखनऊ के यादव घराने की हकीकत है, जहां 13 मई 2026 को प्रतीक यादव के अचानक निधन ने सब कुछ बदल दिया। पत्नी अपर्णा यादव के लिए यह सदमा कांच की तरह चूर-चूर करने वाला साबित हुआ।

25 मई को हुई तेरहवीं की उन भावुक पलों को अपर्णा ने 27 मई की शाम सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो ने न केवल एक राजनीतिक परिवार की एकजुटता दिखाई, बल्कि एक टूटे हुए घर की चीख भी सुनाई। घर के आंगन में पसरा सन्नाटा... आंखों में दर्द का तूफान...

aparna-yadav-emotional-video

Aparna Yadav का चेहरा: टूटे सपनों की तस्वीर

वीडियो में सबसे ज्यादा दिल छूने वाला अपर्णा यादव का चेहरा है। कभी चुपचाप जमीन की ओर देखती हुईं, तो कभी अपनी छोटी बेटी को संभालती हुईं। उनके चेहरे पर वह खालीपन साफ झलक रहा है, जो किसी अपने को हमेशा के लिए खो देने के बाद रह जाता है। सफेद साड़ी में बैठी अपर्णा की आंखों के नीचे गहरी थकान उभरी हुई है। कई रातों की बेचैनी, अनिद्रा और अंतहीन दर्द उनके चेहरे पर उतर आया है।

aparna-yadav-emotional-video

जो अपर्णा यादव राजनीति के मंचों पर तेज-तर्रार, आत्मविश्वासी और स्पष्टवादी नेता के रूप में जानी जाती रहीं, वही आज निजी जीवन के इस सबसे बड़े संकट में पूरी तरह टूटकर दिख रही हैं। एक सीन में वे अपनी बेटी के साथ बैठी हैं। मां की आंखें नम हैं, जबकि बेटी के मासूम चेहरे पर एक अजीब-सी खामोशी छाई हुई है। यह दृश्य पूरे वीडियो की सबसे मार्मिक तस्वीर बन गया। मां खुद अंदर से चूर-चूर है, फिर भी बच्चों के सामने मजबूत बनी रहने की कोशिश कर रही है। यही मातृत्व की सबसे बड़ी ताकत और सबसे कठिन परीक्षा भी है।

बेटियों के चेहरे पर पिता की कमी का साया

aparna-yadav-emotional-video

बच्चियों के चेहरों पर पिता को खोने का दर्द साफ दिख रहा है। सामान्य दिनों की चंचलता गायब है। वे कभी हवन की ओर देखती हैं, कभी मां की ओर। उनकी नन्हीं आंखों में एक सवाल तैरता दिखता है कि पापा अब कभी वापस नहीं आएंगे? वे शायद मौत की पूरी सच्चाई नहीं समझ पाई होंगी, लेकिन इतना जरूर समझ गई हैं कि घर में कुछ हमेशा के लिए बदल गया है।

aparna-yadav-emotional-video

ये मासूम चेहरे देखकर किसी का भी कलेजा चीर जाए। पिता का साया, उनकी हंसी, उनकी गोद...सब अब सिर्फ यादों में सिमट गया है। अपर्णा बार-बार उन्हें संभालती नजर आती हैं, जैसे खुद टूटने के बावजूद बच्चों को सहारा देना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई हो।

पल्लू ने छिपाया दिल का दर्द, डिंपल भी चुप-चुप

aparna-yadav-emotional-video

तेरहवीं के दौरान पूरा यादव परिवार एकजुट दिखा। अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। हवन कुंड के सामने बैठीं डिंपल और अपर्णा की दोनों बेटियां मंत्रों के बीच बार-बार भावुक नजर आईं। डिंपल यादव और अपर्णा के बीच हुई छोटी बातचीत भी उदासी से भरी लगती है।

परिवार के करीबी लोग अपर्णा को लगातार संभालते नजर आए। कई महिलाएं उन्हें गले लगाकर सांत्वना देती दिखीं। एक सीन में अपर्णा रोते हुए अपना मुंह कपड़े से ढक लेती हैं। बगल में बैठी बेटी बार-बार उनकी ओर देख रही है। उस पल में राजनीति, पद, पहचान सब पीछे छूट जाते हैं। बचे सिर्फ एक पत्नी का अथाह दर्द और बच्चों का अकेलापन।

यादव परिवार के 'प्रतीक' को खोने का दर्द

aparna-yadav-emotional-video

पूरे माहौल में गहन उदासी छाई हुई थी। हर कोई धीमी आवाज में बात कर रहा। जब दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना हुई, तब कई आंखें नम हो गईं। समाजवादी परिवार के कई सदस्य और करीबी वहां पहुंचे। सब एक ही भावना से जुड़े हुए थे, यादव परिवार के 'प्रतीक' को खोने का दर्द।

राजनीतिक परिवार की निजी पीड़ा

राजनीतिक परिवारों को हम अक्सर सत्ता और ताकत के चश्मे से देखते हैं। लेकिन ये तस्वीरें याद दिलाती हैं कि बड़े नामों के पीछे भी सामान्य इंसान होते हैं, जिनके दुख और खुशियां आम लोगों जैसे ही होते हैं। प्रतीक यादव का जाना अपर्णा के लिए सिर्फ पति का नहीं, बल्कि जीवनसाथी, सहारा और भविष्य की साझा योजनाओं का अंत था।

अपर्णा यादव का यह रूप हमें सिखाता है कि निजी दुख इंसान को कितना कमजोर कर सकता है। मंच पर गूंजने वाली आवाज आज सन्नाटे में बदल गई है। फिर भी वे बच्चों के सामने खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं, यह उनकी आंतरिक ताकत का प्रमाण है।

Prateek Yadav Terahvi: मुलायम परिवार की एकजुटता, Aparna की आंखों में आंसू, Akhilesh का सामने आया ऐसा VIDEO
Prateek Yadav Terahvi: मुलायम परिवार की एकजुटता, Aparna की आंखों में आंसू, Akhilesh का सामने आया ऐसा VIDEO
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+