SRH vs RR Eliminator: हैदराबाद-राजस्थान मैच में कौन जीता? वैभव सूर्यवंशी की आंधी

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की इस आतिशी पारी के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने महज 29 गेंदों में 5 चौकों और 12 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, हालांकि वे अपने शतक से चूक गए।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 50 रन ठोक डाले। कप्तान रियान पराग ने भी 12 गेंदों में 26 रनों का उपयोगी योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने राजस्थान के 3 मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

SRH vs RR

आर्थिक रूप से मजबूत शुरुआत के बाद राजस्थान का निचला मध्यक्रम ज्यादा कमाल नहीं कर सका। डोनोवन फरेरा 12, दासुन शनाका 5 और जोफ्रा आर्चर 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रवींद्र जडेजा 12 रन पर नाबाद रहे। अंततः राजस्थान रॉयल्स ने 12.15 के रन रेट से 243 रन बनाए और हैदराबाद के सामने जीत के लिए 244 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।

जवाबी पारी में खेलते हुए हैदराबाद की खराब शुरुआत रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद ट्रेविस हेड 17 और ईशान किशन 33 रन बनाकर आउट हो गए। बड़े लक्ष्य के दबाव में हैदराबाद ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। क्लासेन 18 पर आउट हुए, तब स्कोर 81/5 हो गया।

इसके बाद नितीश रेड्डी ने तूफानी अंदाज में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की धुनाई कर उम्मीद जगाई लेकिन वह 20 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद ने अपना सातवां विकेट 139 के स्कोर पर गंवा दिया। अंत में हैदराबाद के बचे हुए बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए और टीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+