3rd ODI: भारत ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मैनचेस्टर, 17 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच हो रहा है जहां पर भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज के अंतिम मैच में भारत को बड़ा झटका लगा है क्योंकि जसप्रीत बुमराह चोट लगने के बाद बाहर हो गए हैं।

इस सीरीज में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया है। भारतीय टीम जहां पहले मैच में जसप्रीत बुमराह के छह विकेटों के चलते टॉपर थी तो अगले ही मैच में अंग्रेजों ने रीस टॉपले के छह विकेटों के चलते भारत को 100 रनों से मात दी।
रोहित ने टॉस के समय कहा कि पिच अच्छी लग रही है। हम पिछले मैच से सीख रहे हैं और इस बार गलतियां कम करने की उम्मीद है। उम्मीद है कि हम इंग्लैंड को जल्द समेट देंगे। बुमराह को चोट लगी है इसलिए सिराज को लाया गया है।
दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम उसी प्लेइंग के साथ उतर रही है जो पिछले मुकाबले में खेली थी।
अभी तीसरा मुकाबला होगा जो तय करेगा कि इस सीरीज का सिकंदर कौन है। जहां तक भारतीय खेमे की बात है तो विराट कोहली पर सबकी नजरें होंगी जिन्होंने दूसरे वनडे मैच में वापसी करने के बाद केवल 16 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा भी पहले मैच में अच्छी पारी खेलने के बाद दूसरे मुकाबले में जीरो पर आउट हो गए थे वह भी निरंतरता खोज रहे होंगे।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications