IND vs ENG: प्यासे फैन की मदद को आगे आए ध्रुव जुरेल, मैदान से फेंकी पानी की बोतल, देखें वीडियो

IND vs ENG 2025 3rd Test Dhruv Jurel: लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। हालांकि, दूसरे छोर पर विकेट गिरते चले गए और टीम 22 रन से मुकाबले को गंवा बैठी। तीसरे टेस्ट में हार झेलने के बाद भारतीय टीम अब चौथे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी।

लॉर्ड्स टेस्ट का वीडियो वायरल (IND vs ENG 2025 3rd Test Dhruv Jurel)

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान जब दर्शकों में बैठे एक फैन ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल से पानी मांगा तो जुरेल ने बिना किसी झिझक के तुरंत मदद की। ध्रुव जुरेल का यह वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

IND vs ENG 1

ध्रुव जुरेल ने की फैन की मदद

ध्रुव जुरेल इस टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में वह बाउंड्री के पास बैठे हुए थे। तभी एक दर्शक ने उनसे पानी की बोतल फेंकने की रिक्वेस्ट की। जुरेल ने बॉक्स से बोतल निकाली और मुस्कुराते हुए दर्शक की ओर फेंक दी। यह छोटी सी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि कैसे एक युवा खिलाड़ी ने मैदान के बीच भी प्यासे फैन की मदद की।

विकेटकीपिंग के पीछे जुरेल ने दिखाई फुर्ती

हालांकि जुरेल इस मुकाबले में नहीं खेले, लेकिन ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद उन्होंने सब्सटीट्यूट के तौर पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। पंत की उंगली में पहले दिन चोट लग गई थी, जिसके बाद जुरेल ने टीम के लिए विकेट के पीछे मोर्चा संभाला। इस पूरे घटनाक्रम पर भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने मजेदार टिप्पणी करते हुए कहा कि ऋषभ पंत को अपनी मैच फीस ध्रुव जुरेल के साथ बांटनी चाहिए।

ऋषभ पंत ने हालांकि चोट के बावजूद बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 74 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन दूसरी पारी में वो महज़ 9 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, टीम इंडिया 193 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 22 रन से मुकाबला हार गई। अब सीरीज़ में इंग्लैंड 2-1 से आगे है और अगला मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+