IND vs ENG: ओली पोप ने जड़ दिए 196 रन, क्या भारत को मिलेगी हार? जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन

IND Vs ENG, 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 420 रनों पर ऑल आउट कर दिया है। पहली पारी में फ्लॉप रहने वाली रहने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में धमाकेदार वापसी की है। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 196 रन बनाने का काम किया। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 231 रन बनाने होंगे।

भारत को मिली थी 190 रनों की बढ़त

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने 246 रन बनाए। इंग्लैंड के 246 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 436 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 190 रन की बढ़त भी हासिल की।

IND Vs ENG 1

इंग्लैंड की दमदार वापसी

दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 420 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड ने भारत को 230 रनों का लीड भी दे दिया है। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर जीत हासिल करना चाहेगी।

आसान नहीं होगा लक्ष्य हासिल करना

चौथी पारी में लक्ष्य को हासिल करना कभी भी आसान नहीं रहता। भारत को अगर 250 से अधिक रन चेज करना हुआ तो टीम के लिए मुश्किल में पड़ सकती है। भारत के पास रन मशीन विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में भारतीय टीम को पूर्व कप्तान विराट कोहली की कमी खल सकती है।

खल सकती है पुजारा और रहाणे की कमी

टेस्ट के विशेषज्ञ माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में चौथी पारी में मुश्किल पिच पर भारतीय युवा बल्लेबाजों की परीक्षा होनी तय मानी जा रही है। श्रेयस अय्यर पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सबकी नज़रें बनी रहेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की जोड़ी चौथी पारी में भारत को एक मजबूत शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे।

शुभमन गिल को बनाने होंगे रन

इसके अलावा नंबर तीन पर आने वाले शुभमन गिल से भी रनों की उम्मीद होगी। वहीं पहली पारी में टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने वाले केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की भूमिका भी चौथी पारी मेंअहम मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+