IND vs ENG: भारतीय टीम में हुए 2 बड़े बदलाव, रविचंद्रन अश्विन ने हासिल की अहम उपलब्धि

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच में भारतीय टीम टॉस जीतने में नाकाम रही। टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी करने का अवसर मिला। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद कहा कि बैटिंग के लिए विकेट अच्छा दिख रहा है और हम बैटिंग करना चाहेंगे।

भारतीय टीम में इस मैच के लिए दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले मैच में खेलने वाले दो खिलाड़ियों को इस मैच के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इनमें पहला नाम तो रजत पाटीदार का है। मौके मिलने के बाद भी पाटीदार इनका लाभ नहीं उठा पाए। हालंकि रोहित शर्मा ने पाटीदार के चोटिल होने की बात कही।

india and england

पाटीदार की जगह टीम में देवदत्त पडीक्कल को शामिल किया गया है। उनको डेब्यू करने का मौका मिला है। देवदत्त का इंतजार समाप्त हो गया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक और बदलाव देखने को मिला है। वह जसप्रीत बुमराह की वापसी है। बुमराह को आकाश दीप की जगह लाया गया है।

इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था। इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन में रॉबिन्सन को बाहर करते हुए मार्क वुड को लाया गया था। अन्य सभी खिलाड़ी वही हैं, जो रांची टेस्ट मैच में खेले थे। टीम इंडिया के धांसू स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

अश्विन अपने 100वें टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरे हैं। आईसीसी ने उनके लिए पोस्टर भी जारी किया है। भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने के मामले में अश्विन 14वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम है, उनके नाम 200 टेस्ट मैच है।

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रविचंद्रन अश्विन को 100वें टेस्ट मैच की कैप प्रदान की। इस मौके पर अश्विन की पत्नी और बेटी भी मौजूद रहीं। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अश्विन को गले लगाते हुए बधाई दी। अश्विन के लिए यह खास पल था और वह खुश थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+