Explained: ऋषभ पंत क्यों बांग्लादेश के खिलाफ मैच से बाहर? कोच के साथ अनबन की खबर

IND vs BAN Champions Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ नाम नदारद दिखे, तो फैन्स के मन में सवाल आना लाजमी है कि आखिर क्यों ऋषभ पंत का नाम इसमें शामिल नहीं है। पिछले कुछ समय से ऋषभ पंत को टीम इंडिया में वनडे प्रारूप में खेलते हुए नहीं देखा गया है।

केएल राहुल को चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पहली पसंद के रूप में शामिल किया गया है और पंत को टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इस बीच एक खबर यह भी है कि पंत और कोच गौतम गंभीर के बीच अनबन है।

ind vs ban

खबरों के अनुसार ऋषभ पंत अपने हेड कोच से नाखुश हैं। उनको लगता है कि टीम इंडिया से लगातार बाहर रखने के पीछे कोई बाहरी कारण है। हालांकि यह बाहरी कारण क्या है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पंत और गंभीर के बीच आमने-सामने कोई बात नहीं हुई है।

हालांकि पंत को गौतम गंभीर की कोचिंग में ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था। ऐसे में कहा जा सकता है कि पंत को बाहर रखने के पीछे गंभीर की कोई योजना हो सकती है। केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम में लगातार तीन वनडे में मौका मिला था।

IND vs BAN: भारत की धांसू शुरुआत

उधर दुबई में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और टीम इंडिया के गेंदबाजों ने धमाल मचा दिया। मोहम्मद शमी ने दो विकेट हासिल किये। उनके अलावा हर्षित राणा ने भी जल्दी ही विकेट झटक लिया। सबसे खास तो अक्षर पटेल ने किया।

IND vs BAN: अक्षर पटेल का चला जादू

अक्षर पटेल ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट लगातार झटके। उनकी किस्मत खराब थी, जो हैट्रिक बॉल पर रोहित शर्मा ने स्लिप में कैच छोड़ दिया और यह बेहद आसान कैच था। रोहित शर्मा ने खुद के ऊपर काफी गुस्सा किया क्योंकि हैट्रिक लगभग बन गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+