IND vs BAN: क्या है भारत की जीत का टर्निंग पॉइंट? क्यों मिली बांग्लादेशी टीम को हार
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली लेकिन बांग्लादेश के पास थोड़े रन होने से मामला खराब हो सकता था। टीम इंडिया ने इस मैच में 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज कर ली और बांग्लादेश को पटखनी देकर दो अहम अंक हासिल किये।
भारतीय टीम की जीत के कुछ हीरो रहे हैं और उनमें से एक नाम शुभमन गिल का भी है। बांग्लादेश की टीम को 228 रनों पर आउट करने के बाद भारत ने लक्ष्य 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दुबई की धीमी पिच पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने संभलकर बैटिंग की। मैच में कुछ टर्निंग पॉइंट रहे हैं, जिनका जिक्र जरूरी है।

मोहम्मद शमी का तीसरा स्पेल
जाकिर अली और तोहिद हृदोय जब 150 से ज्यादा रनों की भागीदारी कर चुके थे, उस समय भारत को विकेट की तलाश थी क्योंकि ये दोनों स्कोर 250 से पार ले जाने के मूड में थे। जाकिर को शमी ने 68 पर आउट कर भागीदारी तोड़ डाली। इस वजह से बाद में बाकी खिलाड़ी आउट हुए और बांग्लादेश का स्कोर 228 तक पहुंचा। शमी के 5 विकेट अहम रहे।
रोहित शर्मा की इम्पैक्ट वाली पारी
धीमी पिच पर नई गेंद को कूटना जरूरी था और यही काम रोहित शर्मा ने किया। पावरप्ले में उनके बल्ले से आए 41 रन प्रभावशाली रहे। रोहित शर्मा जानते थे कि बाद में धीमी पिच पर बैटिंग आसान नहीं होगी, इस वजह से उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की।
शुभमन गिल का शतक
अगर गिल शतक नहीं मारते, तो परिणाम कुछ और हो सकता था। उन्होंने एक छोर बखूबी संभालकर रखा और अपना काम करते चले गए। गिल के बल्ले से आई शतकीय पारी ने टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया और बांग्लादेशी टीम की पराजय की कहानी लिख डाली।
केएल राहुल का कैच ड्रॉ
भारत का स्कोर जब 4 विकेट पर 166 रन था, उस समय राहुल 9 रन बनाकर खेल रहे थे और सीमा रेखा पर उनका शॉट जाकिर के पास चला गया। आसान कैच था और फील्डर को हिलना भी नहीं पड़ा लेकिन यह कैच ड्रॉप हो गया। इसके बाद राहुल ने नाबाद 41 रन बनाकर गिल का साथ निभाया और टीम को जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications