Ind vs Ban Toss: भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका, कुलदीप सेन करेंगे डेब्यू, ऋषभ पंत बाहर
Ind vs Ban Toss And playing 11 Updates: न्यूजीलैंड में खराब प्रदर्शन का खामियाजा ऋषभ पंत को भुगतना पड़ा है। बांग्लादेश के खिलाफ पंत टीम में शामिल नहीं हैं।

Ind vs Ban Toss And playing 11 Updates: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लिटन दास अपनी पहले मैच में कप्तानी करने से खुश हैं। ऋषभ पंत को इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल संभालेंगे। रोहित शर्मा की कोशिश सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी। बतौर कप्तान रोहित के लिए यह सीरीज काफी अहम माना जा रहा है। भारत की तरफ से कुलदीप सेन को डेब्यू करने का मौका मिला है।
Recommended Video

रोहित-राहुल के बल्ले से रनों की उम्मीद
भारतीय ओपनर का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा था। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। ऐसे में इस दौरे पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजरे बनी रहेगी। बांग्लादेश के लिए रवाना होने से पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में इन दोनों ही बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। रोहित-राहुल के पास बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाकर फॉर्म में लौटने का मौका होगा।

इस सीरीज के लिए ऐसा है शेड्यूल
पहला वनडे: 4 दिसंबर को मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरा वनडे: 7 दिसंबर को मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
तीसरा वनडे: 10 दिसंबर को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन।
बांग्लादेश- लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर , उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन।
बांग्लादेश- लिट्टन दास(कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफीफ होसैन, यासिर अली, मेहिदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, इबादत होसैन, नसुम अहमद, महमूदुल्लाह, नजमुल होसैन शंटो, काजी, नूरुल हसन सोहन।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications