1932 के बाद अश्विन ने अय्यर के साथ मिलकर बनाया भारत के लिए साझेदारी का दूसरा बड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ जीत के काफी करीब आ गया था लेकिन अश्विन और अय्यर की जोड़ी ने रिकॉर्ड साझेदारी करके उनके इरादे पूरे नहीं होने दिए।

IND vs BAN

भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एक बहुत ही शानदार टेस्ट मुकाबला संपन्न हुआ जहां पर चौथे दिन टीम इंडिया को रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने जीत दिला दी। बांग्लादेश ने भारत को मुकाबला जीतने के लिए 145 रनों का टारगेट दिया था जिसके जवाब में टीम इंडिया की पारी एक समय 7 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी और यहां पर अश्विन-अय्यर की जोड़ी संकटमोचक साबित हुई। (Photos- ICC Twitter)

अश्विन प्लेयर ऑफ द मैच बने

दोनों ने ही नाबाद 71 रनों की साझेदारी की और भारत को श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने में अहम भूमिका निभाई। अश्विन ने दूसरी पारी में सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हुए 62 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश की पहली पारी में भी 4 विकेट हासिल किए थे। अश्विन दूसरी पारी में भी 2 विकेट लेने में कामयाब रहे और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उनको प्लेयर ऑफ द मैच मिला है।

मैच जीतने के बाद क्या बोले-

अश्विन ने मैच जीतने के बाद कहा कि हमारे पास ज्यादा बल्लेबाजी बची नहीं थी। यह उन मैचों में से एक था जहां हम इसको जल्द समाप्त कर सकते थे लेकिन यह आगे बढ़ता चला गया। श्रेयस अय्यर ने बहुत खूबसूरती से बल्लेबाजी की। कई बार इस तरह के हालात में आपको चुनौतियों से आगे बढ़ना होता है। बांग्लादेश ने अच्छी लाइन पर गेंदबाजी की और मुझे लगता है कि हमने अपने डिफेंस पर ज्यादा विश्वास नहीं जताया। जिस तरह से अय्यर ने बल्लेबाजी कि मुझे वह काफी अच्छी लगी।

अश्विन ने बांग्लादेश की पिचों की तारीफ की और कहा ये काफी अच्छी हैं। लेकिन यहां गेंद बहुत ही जल्दी मुलायम हो जाती है। बांग्लादेश को क्रेडिट देना चाहिए कि उन्होंने हमें कई मौकों पर प्रेशर में ला दिया।

1932 के बाद रिकॉर्ड साझेदारी-

 R Ashwin and Shreyas Iyer

बता दे इससे पहले बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई थी और आज भी वे जीत के काफी करीब आ गए थे लेकिन अश्विन और अय्यर की जोड़ी ने उनके इरादे पूरे नहीं होने दिए। अगर भारत के लिए चौथी पारी में आठवें विकेट की सर्वोच्च साझेदारी की बात करें तो यह अमर सिंह और लाल सिंह के बीच हुई थी जो भारत का सबसे पहला टेस्ट मैच था और ये मुकाबला 1932 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। उस मुकाबले के बाद अब दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी अश्विन और अय्यर ने आज की है।

इस जीत के साथ भारत का बांग्लादेश दौरा भी समाप्त हो गया है जिसमें टीम इंडिया का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। बांग्लादेश की सराहना करनी होगी कि उन्होंने वनडे सीरीज में भारत को हराया और टेस्ट मैच में भी दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को अपने पैरों की उंगलियों पर खड़ा रखा।

Recommended Video

    IND vs BAN: 2nd Test, Team India ने किया Clean Sweep, मुश्किल से मिली जीत | वनइंडिया हिंदी *Live

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+