Ind vs Ban Highlights: मेहदी हसन मिराज की यादगार पारी ने बांग्लादेश को दिलाई जबरदस्त जीत

Live Score | Ind vs Ban (भारत बनाम बांग्लादेश) Cricket Scorecard News Updates in Hindi: राहुल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच पांचवें विकेट के लिए 75 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी हुई।

 Ind vs Ban Live

Live Cricket Score, Ind vs Ban (भारत बनाम बांग्लादेश) Scorecard News Updates in Hindi: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 187 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में टाइगर्स ने 46 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर रोमांचक जीत हासिल की जिसके हीरो साबित हुए मेहदी हसन मिराज जिन्होंने अंतिम क्षणों में 39 गेंदों पर 38 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

मिराज ने 10वें विकेट के लिए नाबाद 51 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी की। भारत के लिए बाद का पॉवरप्ले विलेन साबित हुआ जिसने करो या मरो की स्थिति में मौजूद मिराज को हाथ खोलने का भरसक मौका दिया हालांकि इसी प्रयास में केएल राहुल ने मिराज का कैच नहीं बल्कि मैच छोड़ दिया। इससे पहले भारत की तरफ से केएल राहुल ने सबसे अधिक 70 गेंदों में 73 रन बनाए थे।

LIVE Feed
Dec 04, 2022, 7:36 PM IST

बांग्लादेश को मिली वनडे इतिहास की यादगार जीत

मेहदी हसन मिराज ने अंतिम विकेट के लिए रिकॉर्ड अर्धशतकीय साझेदारी करके अपनी टीम को भारत के खिलाफ एक अविश्वसनीय जीत दिला दी है। उन्होंने 9 विकेट गिरने के बाद जो हाथ खोले वे जीत को लेकर ही बंद हुए।
Dec 04, 2022, 7:04 PM IST

भारत के हाथ से मैच फिसलता हुआ

यहां से मिस-फिल्डिंग का जो दौर शुरू हुआ उसने साबित कर दिया भारतीय खिलाड़ी प्रैशर में किस तरह से ताश के पत्तों की तरह बिखरते हैं। ना केवल कैच छोड़े गए बल्कि मिस फिल्डिंग से बाउंड्री भी दी।
Dec 04, 2022, 6:57 PM IST

मिराज ने कराई बांग्लादेश की वापसी

दीपक चाहर ने मिराज को नो-बॉल फेंक दी है। फिर मिराज ने तीन चौके देखते ही देखते लगा दिए और मैच में फिर से बांग्लादेश वापस आ गया।।
Dec 04, 2022, 6:53 PM IST

केएल राहुल ने छोड़ा ऊंचा कैच

मैच में जबरदस्त ड्राम तब देखने को मिला जब पॉवरप्ले का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे मिराज को ऊंचा कैच विकेटकीपर केएल राहुल ने छोड़ दिया।
Dec 04, 2022, 6:40 PM IST

मेहदी हसन मिराज ने लगाए दो छक्के

मेहदी हसन मिराज ने कुलदीप सेन को टारगेट करते हुए पॉवरप्ले का फायदा उठाते हुए दो छक्के लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया है
Dec 04, 2022, 6:32 PM IST

बांग्लादेश को 9वां झटका, भारत जीत के करीब

हसन महमूद को सिराज ने बगैर खाता खोले पगबाधा आउट करके भारत को जीत से बस 1 विकेट दूर कर दिया है.
Dec 04, 2022, 6:02 PM IST

शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज ने दिलाई अहम सफलता

एक साझेदारी बनने के बीच भारत को जो बहुत जरूरी सफलता चाहिए थी वह शार्दुल ठाकुर ने दिला थी. महमूदुल्लाह के रूप में गिरा 5वां विकेट. उन्होंने 35 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली. इसके बाद अगली गेंद सिराज के ओवर के नाम थी जिस पर कट करने के प्रयास में मुश्फिकर रहीम 18 रन बनाकर बोल्ड हो गए.
Dec 04, 2022, 5:45 PM IST

32 ओवर में स्कोर 119/4

दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने टर्न लेती इस पिच पर खेलने में मुश्किलों के बीच 24 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है.
Dec 04, 2022, 5:23 PM IST

27 ओवर में स्कोर- 106/4

महमदुल्लाह और मुश्फिकर रहीम के रूप में बांग्लादेश के पास दो बड़े बल्लेबाज अभी भी मौजूद हैं। पिच पर रन बनाने आसान नहीं हैं और भारतीय गेंदबाजी ने भी इन परिस्थितियों में अभी तक सटीक बॉलिंग की है.
Dec 04, 2022, 5:11 PM IST

बांग्लादेश को करार झटका, सुंदर ने दास के बाद शाकिब को भी किया आउट

शाकिब अल हसन के तौर पर बांग्लादेश की टीम कौ चौथा झटका लगा है. वे एक अहम पारी को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुंदर की गेंद पर आगे निकलकर मारने के प्रयास में विराट कोहली द्वारा खूबसूरती से लपके गए.
Dec 04, 2022, 4:49 PM IST

कप्तान लिटन दास 41 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को बड़ा झटका, कप्तान लिटन दास 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनको वाशिंगटन सुंदर ने चलता किया और इस मैच में जान अभी बाकी है.
Dec 04, 2022, 4:38 PM IST

लिटन दास ने कुलदीप सेन पर पुल करके छक्के लगाकर बता दिया है कि वे एक निर्णायक पारी को अंजाम देना चाहते हैं.
Dec 04, 2022, 4:23 PM IST

टीम इंडिया पर काउंटर अटैक शुरू

कप्तान लिटन और शाकिब ने ढीली गेंदों पर हाथ खोलने और फिल्डिंग के खुलपेन का फायदा उठाते हुए रनों पर मौके लेना शुरू कर दिया है.
Dec 04, 2022, 4:16 PM IST

12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 35/2

बांग्लादेशी टीम की ओर शाकिब यहां बहुत महत्पूर्ण हैं. भारतीय टीम जम चुके लिटन दास का विकेट भी लगभग ले चुकी थी. ये शाहबाज अहमद की गेंद पर रोहित शर्मा द्वारा स्लिप में लिया गया बेहतरीन कैच साबित हो सकता था. इसे अंपायर ने आउट नहीं दिया और रिप्ले के बाद पाया गया रोहित ने गेंद जमीन पर लगने के बाद कैच लिया था.
Dec 04, 2022, 3:55 PM IST

अनामुल हक 14 रन बनाकर आउट

इसी बीच मोहम्मद सिराज ने हक कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाय दी है.
Dec 04, 2022, 3:54 PM IST

बांग्लादेश के सामने टारगेट बहुत छोटा है. अमामुल हक और लिटन दास टिककर खेल रहे हैं. 9 ओवर में 26 रन बने हैं
Dec 04, 2022, 3:31 PM IST

5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 15/1

पहले पॉवरप्ले के दौरान दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज ने अभी तक बढ़िया बॉलिंग की है
Dec 04, 2022, 3:16 PM IST

बांग्लादेश को पहली ही गेंद पर लगा झटका

बांग्लादेश की बैटिंग की शुरुआत भी काफी खराब रही जब पारी की पहली ही गेंद पर नजमुल होसैन शांटो गोल्डन डक पर दीपक चाहर की गेंद पर चलते बने.
Dec 04, 2022, 2:54 PM IST

भारत ने बनाए 186 रन

भारत की तरफ से केएल राहुल ने सबसे अधिक 70 गेंदों में 73 रन बनाने का काम किया। केएल राहुल को एबादोत हुसैन ने कैच आउट कराया। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे अधिक पांच विकेट लेने में सफल रहे। शाकिब के अलावा एबादोत हुसैन ने भी 4 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।
Dec 04, 2022, 2:34 PM IST

राहुल ने बनाए 73 रन

भारत की तरफ से केएल राहुल ने सबसे अधिक 70 गेंदों में 73 रन बनाने का काम किया।
Dec 04, 2022, 2:29 PM IST

चाहर का नहीं खुला खाता

दीपक चाहर खाता खोले बिना आउट हुए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया। शाकिब अल हसन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।
Dec 04, 2022, 2:17 PM IST

शाकिब ने झटके पांच विकेट

दीपक चाहर भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। चाहर का विकेट लेने के साथ शाकिब ने पांचवा विकेट अपने नाम कर लिया।
Dec 04, 2022, 2:06 PM IST

ठाकुर आउट

शाकिब अल हसन ने इसके बाद शार्दुल ठाकुर को दो के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
Dec 04, 2022, 1:59 PM IST

शहबाज आउट

अपना तीसरा वनडे मैच खेल रहे शाहबाज़ अहमद बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
Dec 04, 2022, 1:52 PM IST

वॉशिंगटन आउट

शाकिब अल हसन ने वॉशिंगटन सुंदर को 19 के स्कोर पर एबादोत हुसैन के हाथों कैच आउट कराया।
Dec 04, 2022, 1:48 PM IST

केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

केएल राहुल (53) और वाशिंगटन सुंदर (19) क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का 11वां अर्धशतक लगाया है।
Dec 04, 2022, 1:40 PM IST

30 ओवर में बने 142 रन

भारतीय टीम ने 30 ओवर में 140 का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि टीम ने इस दौरान चार विकेट गंवा दिए
Dec 04, 2022, 1:29 PM IST

राहुल-सुंदर मैदान पर

केएल राहुल (31) और वाशिंगटन सुंदर (15) क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
Dec 04, 2022, 1:13 PM IST

भारत के 100 रन पूरे

बाएं हाथ के बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं। भारत ने 23 ओवर में अपना 100 रन पूरा कर लिया है।
Dec 04, 2022, 1:01 PM IST

श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर पुल शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हुए। एबादोत हुसैन ने मुशफिकुर रहीम के हाथों अय्यर को 24 के स्कोर पर कैच आउट कराया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+