IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में आज ऐसे जीतेगा भारत, बांग्लादेश को लगेगा सदमा?
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने चौथे दिन के खेल में धमाकेदार बैटिंग कर जान डाल दी। ड्रॉ की तरफ जा रहे मैच में अब नतीजा आने की पूरी संभावना है। टीम इंडिया के पास मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने का मौका है।
चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में खेलते हुए 26 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। भारत से अब भी बांग्लादेश की टीम 26 रन पीछे है। आज पांचवां और अंतिम दिन है।

भारत को मिल सकती है जीत
मुकाबले में आज के दिन पूरा खेल होने पर टीम इंडिया को जीत मिल सकती है। इसके लिए गेंदबाजों को अपना काम करना होगा। मैच में शुरुआती सेशन आज काफी अहम है। इसी सेशन पर मुकाबला टिका हुआ है। बांग्लादेश को दो घंटे में आउट कर टीम इंडिया मैच जीत सकती है।
दूसरे सेशन तक बांग्लादेश खेलती है तो क्या?
अगर दूसरे सेशन तक बांग्लादेश की टीम मैच को लेकर जाती है तो टीम इंडिया को उन्हें वहीं रोकना होगा। भारतीय टीम को अगर 150 तक का लक्ष्य मिलता है, तो इसे हासिल किया जा सकता है। आज के दिन पूरे ओवरों का खेल होने से टीम इंडिया जीत सकती है।
स्पिन खेलना मुश्किल
भारतीय टीम के स्पिनर अश्विन और जडेजा को खेल पाना बांग्लादेश के लिए मुश्किल काम रहेगा। अश्विन ने चौथे दिन के अंतिम सेशन में नई गेंद के साथ दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की है। ऐसे में पांचवें दिन वह घातक हो सकते हैं। जडेजा को भी उछाल मिलता है। दोनों के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। बांग्लादेश के ऊपर पहले से दबाव नजर आ रहा है, ऐसे में गेंदबाज डोमिनेट करने का प्रयास कर सकते हैं। फ़िलहाल भारत की जीत के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications