IND vs BAN: भारतीय टीम ने बांग्लादेश में देखा फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल, BCCI ने मायूस चेहरों वाली फोटो शेयर की
फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल हर जगह देखा गया, इसमें टीम इंडिया भी शामिल थी। भारतीय टीम ने बांग्लादेश में मुकाबले का आनन्द उठाया।

Indian Cricket Team Watched Football Final: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। पहले टेस्ट के बाद भारत को दूसरा मैच खेलना है। फुटबॉल भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को काफी पसंद है। टीम इंडिया के खिलाफ अभ्यास के दौरान कई बार फुटबॉल खेलते दिखाई देते हैं। फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच को टीम इंडिया ने बांग्लादेश में देखा। बीसीसीआई ने इस बारे में जानकारी दी है। अर्जेंटीना ने फ़्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराते हुए ख़िताब हासिल किया। (Photo Credit: BCCI/Twitter)
बीसीसीआई ने शेयर की फोटो
Recommended Video
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने होटल से फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखा। बीसीसीआई ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। बोर्ड ने कैप्शन में लिखा कि टेन्स स्थिति में मैच समाप्त हो गया और टीम इंडिया के खिलाड़ी भी चेहरे से टेन्स दिख रहे हैं।
केएल राहुल ने दिया था फाइनल को लेकर बयान
बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा था कि हम फुटबॉल देखते हैं उन्होंने यह भी कहा कि हम मैच देखते हुए अलग-अलग बंट जाते हैं। राहुल ऐसा इसलिए कहा क्योंकि हर खिलाड़ी एक ही टीम को सपोर्ट नहीं कर सकता। अलग-अलग टीमों को समर्थन करने के कारण खिलाड़ी भी दो भागों में बंट जाते हैं।
टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया आगे
चटगाँव में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 188 रनों की बड़ी जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेली। कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए मेजबान बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और मुकाबले में 8 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने भी मैच में 5 विकेट हासिल किये। मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल देखा। दूसरा मैच 22 दिसम्बर से ढाका में खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में नियमित कप्तान रोहित शर्मा खेल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications