IND vs BAN: अश्विन-कुलदीप की साझेदारी के चलते भारत ने पहली पारी में बनाए 404 रन

भारत ने बांग्लादेश खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में 404 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86, आर अश्विन ने 58 रन बनाकर उल्लेखनीय योगदान दिया।

IND vs BAN: India all out for 404

भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहली पारी में 404 रन बनाए। भारत ने पहले दिन के स्कोर 6 विकेट पर 278 रनों से आगे खेलना शुरू किया जिसके बाद अश्विन (58) व कुलदीप (40) की पारियों ने दूसरे दिन स्कोर 400 पार करने में अहम भूमिका अदा की। इस पारी के दौरान तीन अर्धशतक लगे जहां चेतेश्वर पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86, आर अश्विन ने 58 रन बनाए।

पहले दिन 6 विकेट पर 278 रन बनाए

पहले दिन 6 विकेट पर 278 रन बनाए

भारत की ओर से रोहित की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल ने 22 और शुबमन गिल ने 20 रन बनाए। राहुल को खलीद अहमद ने बोल्ड किया जबकि गिल को तैजुल की गेंद पर यासिर अली ने कैच कर लिया। इसके बाद विराट कोहली 1 रन पर तैजुल का शिकार हुए और भारत बिना किसी विकेट के 41 रन से 3 विकेट पर 48 रन हो गया।

इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई जिसमें पंत ने पूरी तरह से डोमिनेट किया। उन्होंने बॉजबॉल स्टाइल में 45 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली और मेहदी हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब पुजारा को श्रेयस अय्यर का पूरा साथ मिला और दोनों के बीच बेहतरीन 149 रनों की साझेदारी हुई जिसका अंत तैजुल इस्माल ने ही किया। उन्होंने पुजारा को 90 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। फिर अक्षर पटेल भी 14 ही रन बनाकर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर पगबाधा हो गए और भारत ने पहले दिन 6 विकेट पर 278 रन बनाए।

कुलदीप यादव और आर अश्विन की 92 रनों की साझेदारी

कुलदीप यादव और आर अश्विन की 92 रनों की साझेदारी

दूसरे दिन श्रेयस अय्यर अपने स्कोर में चार ही रन जोड़ कर 86 रन बनाकर इबादत होसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इससे पहले भी वे इसी गेंदबाज पर बोल्ड होने से बच गए थे। फिर ऐसी साझेदारी हुई जिसकी उम्मीद नहीं थी। ये थी कुलदीप यादव और आर अश्विन की 92 रनों की साझेदारी। इस दौरान अश्विन ने 58 रन बनाए और वे आगे बढ़कर मारने के फेर में मेहदी हसन की गेंद पर स्टंप हो गए।

तैजुल और मेहदी हसन मिराज ने 4-4 विकेट लिए

तैजुल और मेहदी हसन मिराज ने 4-4 विकेट लिए

फिर कुलदीप यादव भी तैजुल की गेंद पर पगबाधा हो गए। उन्होंने 114 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। उमेश यादव आक्रामक तेवर दिखाते हुए 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद सिराज पारी के अंतिम विकेट के तौर पर 4 रन बनाकर चलते बने।

बांग्लादेश की ओर से स्पिनरों तैजुल और मेहदी हसन मिराज ने 4-4 विकेट लिए। इबादत होसैन और खलीद अहमद को 1-1 विकेट मिला। कप्तान शाकिब सबसे अनुभवी स्पिनर होने के बावजूद विकेट नहीं ले पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+