IND vs BAN: कैसे अब भी भारतीय टीम जीत सकती है कानपुर टेस्ट? 3 दिन का खेल हो चुका खराब
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहा कानपुर टेस्ट मैच बारिश के कारण खतरे में है। तीन दिनों का खेल खराब हो गया है। पहले दिन 35 ओवरों का खेल हो पाया था। इसके बाद के दोनों दिन बारिश और खराब आउटफील्ड की भेंट चढ़ गए। कोई गेंद भी नहीं डाली गई।
पहले दिन टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले दिन भी बारिश का खलल देखने को मिला था। 35 ओवर में बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया था। दूसरे और तीसरे दिन कोई गेंद नहीं फेंकी गई।

इस मैच के ड्रॉ होने से भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। फाइनल में जाने के लिए भारतीय टीम को आगे मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कानपुर टेस्ट में अब भी नतीजा आ सकता है।
रिजल्ट आना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन बिलकुल नहीं है। क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है। यहाँ कुछ भी संभव हो सकता है। अगर चौथे और पांचवें दिन पूरा खेल होता है, तो धमाका हो सकता है। भारतीय टीम के पास मुकाबला जीतने का मौका आ सकता है।
चौथे दिन के खेल में भारतीय गेंदबाजों को बांग्लादेश के बचे हुए सभी 7 विकेट लेने होंगे। इसके बाद टीम इंडिया को बैटिंग में कमाल करते हुए तेज खेलते हुए लीड लेकर बांग्लादेश को वापस खेलने के लिए लाना होगा। इस स्थिति में भारत के पास पारी से जीतने का मौका आ सकता है। इसके अलावा बांग्लादेश से अंतिम दिन भारत को लक्ष्य मिल सकता है लेकिन यह मुश्किल काम है।
एक और रास्ता यह भी है कि बांग्लादेश और भारत दोनों टीमें आपसी सहमति से अपनी पहली पारी जल्दी घोषित करने का फैसला ले, तो नतीजा आने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा एक-एक पारी का गेम छोड़कर खेलते हुए मैच के नतीजे पर जाया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच ऐसा हो चुका है। अगर कोई टीम एक पारी छोड़ देती है, तो वहां उस पारी का खेल समाप्त माना जाता है। कानपुर में नतीजा मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं।












Click it and Unblock the Notifications