IND vs BAN: इशान किशन ने रचा इतिहास, बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाते हुए शतक के साथ बनाया यह रिकॉर्ड
इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 150 रनों से ज्यादा स्कोर कर दिया, वह सबसे तेज 150 करने वाले पहले भारतीय बन गए।

IND vs BAN 3rd ODI, Ishan Kishan Century: बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से तेज बल्लेबाजी देखने को मिली। इशान किशन को इस मैच में शिखर धवन के साथ ओपन करने का मौका मिला और उन्होंने इस मौका बखूबी लाभ उठाते हुए टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक धुआंधार शतक जमा दिया। बांग्लादेश के गेंदबाज समझ नहीं पाए कि इशान किशन के मन में क्या चल रहा है, वह वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय भी बन गए। (Twitter: BCCI/Twitter)
करीब 150 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग
इशान किशन ने बतौर ओपनर खेलते हुए मेजबान गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उनके तेवर और ज्यादा हमलावर हो गए। पिछले दो मैचों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान कर रहे मेजबान गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए किशन ने महज 85 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने चौके से सैकड़ा पूरा किया।
युवराज सिंह की बराबरी भी कर ली
बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार खेलते हुए पहली पारी में शतक युवराज सिंह ने जमाया था। इशान किशन ने इस मामले में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। भारत से दो ही बल्लेबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में शतक जमाया हो। इस मामले में किशन अब युवराज सिंह के बराबर आ गए हैं। उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
इशान किशन का स्कोर 150 पार
भारतीय ओपनर बल्लेबाज ने इस मौके का पूरा लाबह उठाते हुए शतक के बाद खेली गई अगली 19 गेंदों में पचास से ज्यादा रन बनाते हुए खुद का स्कोर 150 पार पहुंचा दिया। उन्होंने 17 चौके और 8 छक्के जड़े। इशान किशन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की अविजित भागीदारी की। कोहली ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। खबर लिखे जाने तक उनका स्कोर 184 रन था जो किसी भी भारतीय द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर है।












Click it and Unblock the Notifications