IND vs BAN: 'आप हार गए और मेरा सिर चकरा गया कि यह कैसे हुआ,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी हुआ दुखी

भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है जो किसी को समझ नहीं आ रहा। भारतीय टीम मैच में पकड़ के बाद हार गई। इसे लेकर डोडा गणेश ने प्रतिक्रिया दी।

Indian Team

Ind vs Ban First ODI: बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को फेवरेट माना जा रहा था लेकिन अंतिम विकेट ने भारतीय टीम से मैच छीन लिया। मेहदी हसन मिराज ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अपनी टीम को मैच जिता दिया। इस मैच में जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम की हार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश हैरान हैं और उनको भरोसा नहीं हो रहा है। (Photo: Twitter/ICC)

पूर्व क्रिकेटर ने जताई हैरानी
भारतीय टीम को जीतने के लिए बांग्लादेश का अंतिम खिलाड़ी आउट करना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश ने ट्वीट करते हुए हैरानी जताई। उन्होंने लिखा कि भरोसा नहीं हो रहा, किस तरह भारत हार गया। मेरा सिर चकरा गया है लेकिन बांग्लादेश की टीम ने काफी अच्छा क्रिकेट खेला।


अंतिम विकेट की हुई साझेदारी
बांग्लादेश टीम ने अपने 9 विकेट 136 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद टीम इंडिया के पास मैच जीतने का पूरा मौका था। मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान ने भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और एक अविजित भागीदारी की। दोनों ने मिलकर 38 रन जोड़े और बांग्लादेश ने मैच अपने नाम कर लिया। मेहदी हसन मिराज ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने नाबाद 10 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया मुकाबला हार गई।
भारतीय बैटिंग रही फ्लॉप
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। टीम इंडिया के लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। नंबर पांच पर खेलते हुए केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह अर्धशतक जड़ने के बाद राहुल ने 70 गेंदों में 73 रन बनाए। तब टीम इंडिया 186 तक पहुंची। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों का प्रयास रंग लाया लेकिन अंतिम विकेट ने पूरा मामला खराब कर दिया और मेजबान टीम जीत गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+