IND vs BAN: मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका
IND vs BAN Asia Cup 2025: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टी20 में 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। अपनी अनोखी गेंदबाजी के लिए मशहूर मुस्तफिजुर ने यह मुकाम दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर फोर मुकाबले में हासिल किया। उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट करके इस खास क्लब में अपनी जगह बनाई।
दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए रहमान (IND vs BAN Asia Cup 2025)
क्रिकइंफो के अनुसार मुस्तफिजुर रहमान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान (173 विकेट), न्यूजीलैंड के टिम साउदी (164 विकेट) और ईश सोढ़ी (150 विकेट) के साथ इस खास क्लब में जगह बनाई। इसके साथ ही मुस्तफिजुर ने शाकिब अल हसन (149 विकेट) को पीछे छोड़कर टी20 में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

मुस्तफिजुर का ऐसा रहा है टी-20 करियर
अपने 118वें टी20 मैच में मुस्तफिजुर ने 150 विकेट पूरे किए। उनका गेंदबाजी औसत 21 से कम है और इकोनॉमी रेट 7 से थोड़ा अधिक है। मुस्तफिजुर उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक से अधिक बार (2) पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा उन्होंने तीन बार चार विकेट भी लिए हैं। वह टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक पारी में छह विकेट (6/10 बनाम यूएसए, 2024) लेने का रिकॉर्ड बनाया है।
बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक टी20I विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
मुस्तफिजुर रहमान - 150*
शाकिब अल हसन - 149
तस्कीन अहमद - 99
मेहदी हसन - 61
शोरिफुल इस्लाम - 58












Click it and Unblock the Notifications