IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में बेस्ट देने को तैयार भारत, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
IND vs BAN 1st Test playing 11: वनडे सीरीज में 2-1 से हार के बाद भारत की कोशिश टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने की होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए भी भारत के लिए जीत जरूरी है।

IND vs BAN 1st Test playing 11: भारत-बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 14 दिसंबर से शुरू होगा। बुधवार को शुरू होने वाले सीरीज के पहले मुकाबले में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर नजरें बनी हुई है। भारतीय नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में भारतीय टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरता है यह देखना दिलचस्प रहेगा।

भारत बांग्लादेश से कभी नहीं हारा है टेस्ट
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय़ टीम अब तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। अब तक दोनों देशों के बीच कुल 11 टेस्ट खेले गए हैं। जिसमें 9 दफा भारत ने बाजी मारी है। जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। इतना ही नहीं भारत ने नौ में से पांच बार बांग्लादेश को पारी के अंतर से हराया है। लिहाजा बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारत इस रिकॉर्ड को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।

टेस्ट में बेस्ट बन जाते हैं पंत
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट में टीम इंडिया के बेस्ट खिलाड़ी हैं। टेस्ट में उनका रिकॉर्ड कमाल का रहा है। इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 10 मैचों में वे 720 रन बनाने वाले पंत से इस सीरीज में भी रनों की उम्मीद होगी। पंत ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलियाई जैसी पिचों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जबकि कप्तान केएल राहुल ने 7 मैचों में 541 रन बनाए हैं। राहुल-पंत के बल्ले से रन आने जरूरी होंगे।

भारत के पास नंबर दो पर आने का मौका
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत अभी चौथे नंबर पर है। लेकिन भारत अगर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीत लेती है तो उसके पास प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर आने का शानदार मौका होगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को भी आने वाले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को हराना होगा। भारतीय स्पिनर आर अश्विन से भी टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, वह टेस्ट में भारत के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित होते रहे हैं।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), मोमिनुल हक, अनामुल हक, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, नजमुल होसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन, तैजुल इस्लाम और शोरिफुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications