IND vs BAN: 'फ्लावर नहीं… फायर है मैं', कोहली-गिल ने तोड़ा दिल तो अश्विन ने बढ़ा दी बांग्लादेश की मुश्किल
IND vs BAN 1st Test Day 2: भारत ने पहली पारी में 404 रन बना लिए हैं। अश्विन और कुलदीप की साझेदारी ने दूसरे दिन कमाल की बल्लेबाजी की।

IND vs BAN 1st Test Day 2: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कमाल की बल्लेबाजी की। अश्विन ने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमतौर पर गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने वाले अश्विन ने मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ने का काम किया। अश्विन के अर्धशतक की बदौलत पहले टेस्ट मैच में मजबूत पोजिशन पर आ पहुंची है।
अश्विन ने जड़ा शानदार अर्धशतक
अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के बाद अश्विन आउट हो गए। मेहदी हसन मिराज ने अश्विन को विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों स्टंप आउट कराया। अश्विन ने 113 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। कुलदीप यादव के साथ मिलकर अश्विन ने भारत के स्कोर को 350 के पार पहुंचाया। इस स्लो पिच पर यह रन भारत के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ताऱीफ
अश्विन की इस दमदार पारी की सराहना फैंस भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अश्विन को लेकर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि अश्विन की तुलना पुष्पा से करते हुए लिखा कि फ्लावर नहीं... फायर है मैं'। श्रेयस अय्यर दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद अश्विन और कुलदीप ने पारी को संभाला और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
भारत ने बनाए 404 रन
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 404 रन बनाए। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे अधिक 90 रनों की पारी खेली। पुजारा के अलावा श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने अर्धशतकीय पारी खेली। पुजारा और ऋषभ पंत की साझेदारी ने खेल को बदला और यहां से भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा। भारत की कोशिश अब बांग्लादेश के बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications