IND vs BAN: चेतेश्वर पुजारा ने टी20 की तरह खेलते हुए जमाया तूफानी शतक, बांग्लादेशी गेंदबाज पस्त

चेतेश्वर पुजारा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल से भी तेज खेल शतक जमा दिया।

Cheteshwar Pujara

IND vs BAN 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ चटगाँव टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत करने में सफल रही। भारत से मिले 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बनाए। नजमुल हुसैन 25 और जाकिर हसन 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को अभी 471 रन और चाहिए। भारत के लिए दूसरी पारी में शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़े। पुजारा ने काफी तेज बैटिंग की।

Recommended Video

    IND vs BAN: Pujara के शतकों का सूखा हुआ समाप्त, 1443 दिनों बाद आया सेकड़ा | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    पुजारा का तीन साल बाद शतक

    पुजारा का तीन साल बाद शतक

    भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तीन साल बाद टेस्ट में शतक जमाया। इस शतक के लिए उनको 1400 से भी ज्यादा दिनों के लिए इंतजार करना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में वह शतक से चूक गए थे और 90 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए तेज बैटिंग की और 130 गेंद खेलकर नाबाद 102 रनों की पारी खेली।

    शुभमन गिल का पहला टेस्ट शतक

    शुभमन गिल का पहला टेस्ट शतक

    शुभमन गिल ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों की धुनाई की और अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 152 गेंदों में 110 रन बनाए। इस दौरान गिल के बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के आए। पुजारा की तुलना में गिल का स्ट्राइक रेट कम रहा। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया। भारत ने 2 विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित की और बांग्लादेश को 513 रनों का लक्ष्य दिया।

    बांग्लादेश की सधी हुई शुरुआत

    बांग्लादेश की सधी हुई शुरुआत

    जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश के ओपनर नजमुल हुसैन और जाकिर हसन ने संभली हुई शुरुआत की। दोनों ने नई गेंद का बखूबी सामना करते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं दिया और अंत तक टिके रहे। स्टंप्स तक बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 42 रन बनाए। नजमुल हुसैन ने नाबाद 25 रन बनाए। उनके अलावा जाकिर हसन ने 17 रन की नाबाद पारी खेली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+