Ind vs Ban: भारत के इस खिलाड़ी को नहीं मिलेगी पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह, दिनेश कार्तिक का खुलासा

बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में टीम इंडिया पहला टेस्ट खेलेगी, इसकी प्लेइंग इलेवन को लेकर दिनेश कार्तिक का बयान आया है।

Abhimanyu Easwaran

India vs Bangladesh (भारत बनाम बांग्लादेश) Test Series: बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले अंगूठे में चोट के कारण रोहित शर्मा का बाहर हो जाना बड़ा झटका है। हालांकि वह पहले टेस्ट से ही बाहर हुए हैं। उनकी जगह टीम में उस खिलाड़ी को शामिल किया गया है जिसने घरेलू क्रिकेट में पूरी ताकत लगा दी। अभिमन्यु ईश्वरन को रोहित की जगह शामिल किया गया है। वह आईपीएल में नहीं खेलते हैं और न ही इस मेगा इवेंट के लिए रजिस्टर करते हैं। अब देखना यह है कि वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कब करते हैं। पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि इस ओपनर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं मिलेगा मौका

अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं मिलेगा मौका

दिनेश कार्तिक का मानना है कि टीम इंडिया में पहले ही कुछ ओपनर हैं इसलिए ईश्वरन को पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। कार्तिक ने कहा कि केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी होने की वजह से ईश्वरन को मौका नहीं मिलेगा क्योंकि ओपन करने के लिए स्लॉट खाली नहीं होगा। ईश्वरन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बंगाल के लिए 4 से 5 सीजन बेहतरीन खेला है। मैंने उनके साथ खुद अभ्यास किया है और देखा है कि वह किस तरह मेहनत करते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार दरवाजा खटखटा रहे थे। उनको मौका मिला है और वे इसके हकदार भी हैं।

ईश्वरन का प्रथम श्रेणी क्रिकेट रहा है बेहतरीन

ईश्वरन का प्रथम श्रेणी क्रिकेट रहा है बेहतरीन

इस ओपनर बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उम्दा क्रिकेट खेली है। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में अब तक खेले गए 76 मैचों में 5576 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 18 शतक हैं। औसत की बात करें तो यह 45 से ऊपर का है। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भी 46 के औसत से रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 78 मैच खेलकर 3 हज़ार से भी ज्यादा रन अपने नाम किये हैं। इस तरह उन्होंने बेहतरीन आकंड़ों के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।

बांग्लादेश में पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

बांग्लादेश में पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+