ये 10वें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी थी, 11 खिलाड़ियों से अकेले लड़ गए मेहदी हसन, बन गए विजेता

बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे मेहदी हसन मिराज ने अंतिम विकेट के लिए मुस्ताफिजुर रहमान के साथ जो रन जोड़े वो ना केवल भारत की हार का मुख्य कारण हैं बल्कि एक रिकॉर्ड स्टैंड भी बनाते हैं

IND vs BAN 1st ODI: Mehidy Hasan Miraz and Mustafizur Rahman record 10th wicket partnership

IND vs BAN 1st ODI में भारतीय क्रिकेट टीम के जबड़े से जीत छीनते हुए मेहंदी हसन मिराज ने एक कमाल की पारी खेली इस पारी की खासियत यह थी कि यह पूरी तरह वन मैन शो था जहां भारतीय टीम के 11 खिलाड़ी अकेले मेहंदी हसन से लड़ रहे थे और विजेता बांग्लादेश का बल्लेबाज बन कर उभरा। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 186 रन बनाए थे लेकिन बांग्लादेश की टीम भी 136 रनों पर अपने 9 विकेट गंवाकर एक बड़ी हार की ओर बढ़ चुकी थी पर फिर मेहंदी हसन का जादू चलता है।

खेल ऐसे बदला जैसी कल्पना तक नहीं की गई थी

खेल ऐसे बदला जैसी कल्पना तक नहीं की गई थी

इसके बाद खेल ऐसे बदला जैसी कल्पना तक नहीं की गई थी। कुल मिलाकर इस मैच की स्क्रिप्ट वनडे क्रिकेट के महानतम मुकाबलों की तरह से लिखी गई है जो लंबे समय तक याद किया जाएगा और मेहंदी हसन की पारी को भी भूला नहीं जाएगा। इस मैच में कप्तान लिटन दास ने भी टॉप ऑर्डर पर 63 गेंदों पर 41 रन बनाए थे लेकिन जब वह और शाकिब अल हसन आउट हो गए तब भारत इस मैच में बहुत अच्छी तरह से वापस आ गया था जिसका क्रेडिट इंडिया को दिया जाना चाहिए लेकिन सामने मेहंदी हसन मिराज आ गए।

तब भारतीय गेंदबाजी आग उगल रही थी

तब भारतीय गेंदबाजी आग उगल रही थी

जब मिराज क्रीज पर आए तब भारतीय गेंदबाजी आग उगल रही थी क्योंकि कुलदीप 2 विकेट ले चुके थे मोहम्मद सिराज भी हसन महमूद को आउट कर चुके थे और सामने अब मुस्तफिजुर रहमान थे जिनका विकेट लेना किसी भी समय की बात थी और मेहंदी हसन विराज को भी आउट करना भारतीय गेंदबाजों के लिए कोई बहुत पहाड़ खोदने जैसी स्थिति नहीं होनी थी लेकिन अचानक गेम पूरी तरह से भारत के प्रतिकूल हो जाता है। मुस्तफिजुर रहमान के साथ मेहदी हसन ऐसी यात्रा पर निकल पड़ते हैं जिसका अंजाम क्या होगा वह उनको भी नहीं पता था क्योंकि वह हवाई शॉट खेल रहे थे और पावरप्ले का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे और कोई चारा भी नहीं था।

10वे विकेट के लिए की गई साझेदारी का रिकॉर्ड

10वे विकेट के लिए की गई साझेदारी का रिकॉर्ड

इसी दौरान उनका एक ऊंचा कैच विकेटकीपर केएल राहुल ने भी छोड़ दिया। किस्मत का साथ बांग्लादेशी बल्लेबाजों को मिल रहा था क्योंकि भारतीय टीम की ओर से खराब फील्डिंग और नो-बॉल भी हो रही थी। अंत में बांग्लादेश को एक मुश्किल लगने वाली आसान जीत मिली और मेहंदी हसन ने ही अपने बल्ले से विजयी रन बनाया। उन्होंने इस दौरान अपने साथी मुस्तफिजुर रहमान के साथ 51 रनों की नाबाद साझेदारी की और उनको इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया है। ये 51 रनों की साझेदारी बांग्लादेश के लिए दसवें विकेट के लिए वनडे में दूसरी सर्वोच्च पार्टनरशिप है और यह पुरुषों के क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए चौथी सबसे बड़ी 10वे विकेट के लिए की गई साझेदारी भी है। इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग साझेदारी ने बांग्लादेश को तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+