जारी है ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का भारतीय बल्लेबाजों की बॉडी पर निशाना, पैट कमिंस ने दिया 'दर्द'- VIDEO

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पैट कमिंस को मिल रही अप्रत्याशित उछाल ने अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर जैसे बल्लेबाजों को बहुत तंग किया है।

Pat Cummins bowling blow to shardul Thakur forearm video

Pat Cummins blow to Indian Batters: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब भी ओवरसीज टेस्ट मैच होते हैं तब कंगारु गेंदबाजों की उछाल लेती हुई गेंदों और भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक की खूब परीक्षा होती है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इस बार भारतीय टॉप आर्डर नहीं चला लेकिन निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन योगदान दिया, जिसमें शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) का शानदार अर्धशतक भी याद रहेगा।

जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपने घर पर खेलते हैं तो भी वह कई बार भारतीय बल्लेबाजों की बॉडी पर निशाना साधते हुए ऐसी कड़क बाउंसर मारते हैं कि चोट लगने की संभावनाएं रहती हैं और ओवल का मैदान भी इससे अलग नहीं था।

मैच के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे का अंगूठा पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गया था तो इस मैच के तीसरे दिन शार्दुल ठाकुर का विकेट बहुत जरूरी था और कप्तान पैटकमिंस ने शॉर्ट लेंथ गेंद पर बढ़िया बाउंस हासिल करते हुए शार्दुल को खूब तंग किया। कमिंस की उछाल लेती गेंद गेंद शार्दुल ठाकुर के फॉरऑर्म पर बार-बार लगी, जिसके यह बल्लेबाज दर्द में कराह उठा और फिर फिजियो को भी बुलाना पड़ा।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अप्रत्याशित उछाल ने भारतीय बल्लेबाज के फॉरआर्म को किस तरीके से चोटिल किया। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर इस तरह की कई गेंदों को अपने शरीर पर झेलने के लिए काफी मशहूर हुए थे।

खैर इस बार भी भारतीय टीम के हाथ बाजी लगी क्योंकि शार्दुल ठाकुर ने 109 गेंदों पर 51 रन बनाए और भारतीय टीम के लिए जरूरी योगदान दिया। जिसके दम पर टीम इंडिया ऑल आउट होने से पहले 296 रन बनाने में कामयाब रही।

शार्दुल के लिए यह मैच एक ऑलराउंडर के तौर पर ठीक रहा है क्योंकि उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का विकेट लिया था। इस मैच में ठाकुर को रविचंद्रन अश्विन की जगह खिलाया गया है और उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से निराश नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+