IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदली टीम, खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, बढ़ सकती है भारत की मुश्किलें!
IND vs AUS Who is Cooper Connolly: ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अपनी टीम में आखिरी समय में बदलाव करते हुए चोटिल मैथ्यू शॉर्ट की जगह युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली को शामिल किया है। दुबई की पिच पर सेमीफाइन में कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। अगर कूपर कोनोली को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो इससे भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कौन हैं कूपर कोनोली (IND vs AUS Who is Cooper Connolly)
कूपर कोनोली एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, जिनका जन्म 22 अगस्त, 2003 को पर्थ में हुआ था। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। उन्होंने 2022 के अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्लेबाजी में 74.48 की स्ट्राइक रेट के साथ 6 पारियों में कुल 74 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

मैथ्यू शॉर्ट की जगह टीम में मिली एंट्री
मैथ्यू शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप-स्टेज मैच के दौरान चोट लग गई थी। जिससे मैदान पर फील्डिंग करते समय वह परेशानी में नजर आये। हालांकि बाद में लाहौर में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने 21 वर्षीय ऑलराउंडर कूपर कोनोली को टीम में शामिल किया है। कोनोली बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जिन्होंने तीन वनडे सहित छह अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
सेमीफाइनल के लिए बदली हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, एडम जाम्पा।












Click it and Unblock the Notifications