IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल कितने बजे होगा? कब और कहां देखें लाइव मुकाबला
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। फाइनल मैच का वेन्यू भी इस मैच के निर्णय पर तय किया जाना है।
अगर टीम इंडिया जीत जाती है, तो फाइनल मैच दुबई में होगा। ऑस्ट्रेलिया अगर जीत दर्ज करती है, तो फाइनल मैच पाकिस्तान में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को धमाकेदार अंदाज में पराजित किया था, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए मामला आसान नहीं होगा।

मंगलवार को भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगी। टॉस का समय दोपहर 2 बजे है। भारतीय टीम के फैन्स स्टेडियम में भी मुकाबले के लिए नजर आएँगे और टीवी और मोबाइल पर भी इसका आनन्द उठाएंगे।
IND vs AUS मैच कहाँ देखें
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। ओटीटी पर भी मुकाबले का लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था होगी। JioHotstar पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकते है। वहां अलग-अलग भाषाओँ में इस मुकाबले को देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
IND vs AUS के बीच कब हुआ पिछला मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछली बार मुकाबला वर्ल्ड कप फाइनल में हुआ था। अहमदाबाद में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। 15 महीनों के बाद दोनों टीमों का एक बार फिर से आमना-सामना हो रहा है।
भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इस बार कितने स्पिनर खेलेंगे, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रोहित शर्मा ने स्पिनरों को लेकर संकेत दिया था, जिसमें वरुण चक्रवर्ती के खेलने को लेकर बात हुई। रोहित शर्मा ने कहा कि हमें कंगारुओं की बैटिंग देखकर फैसला लेना होगा।












Click it and Unblock the Notifications