IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल? क्या रिजर्व डे में होगा मुकाबला?

IND vs AUS: महिला वर्ल्ड कप में श्रीलंका में कई मैच बारिश की भेंट चढ़ गए, इससे टीमों को नुकसान भी हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम इन मैचों के चलते ही बाहर हो गई। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है और मुकाबला ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ है।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 30 अक्टूबर को यह सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सवाल फिर से वही है कि बारिश होने पर क्या होगा? किस टीम को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा और अगर रिजर्व डे रखा गया है, तो क्या नियम होंगे।

ind vs aus

रिपोर्ट्स के अनुसार मैच के निर्धारित समय दोपहर 3:00 बजे बाद बारिश की काफी अधिक संभावना है। शाम के दौरान बारिश की संभावना 40 से 70 प्रतिशत के बीच बताई गई है। इससे मुकाबला रद्द होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में रिजर्व डे का ध्यान आता है।

IND vs AUS: क्या सेमीफाइनल में होगा रिजर्व डे?

राहत की बात यह है कि इस सेमीफाइनल के लिए एक रिज़र्व डे भी तय किया गया है, जो 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा। इसमें भी चिंता की बात यह है कि उस दिन भी मौसम का मिज़ाज ठीक नहीं दिख रहा। मैच की शुरुआत में ही करीब 70 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मुकाबले पर फिर से असर पड़ सकता है।

IND vs AUS: रिजर्व डे पर मैच नहीं हुआ तो क्या?

अगर रिज़र्व डे पर भी नतीजा नहीं निकल पाया, तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बना लेगी, क्योंकि वह पॉइंट्स टेबल पर भारत से ऊपर रही है। मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी मैच नहीं हारा, इस टीम ने छह जीत दर्ज कीं, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ था। दूसरी ओर, भारत चौथे स्थान पर रहा, जिसने तीन मुकाबले गंवाए। यानी रिजर्व डे पर मैच नहीं से भारतीय टीम बाहर हो जाएगी, इसे खतरे की घंटी के रूप में देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+