IND vs AUS 5th T20I: पांचवें टी20 मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के मौसम का हाल

IND vs AUS 5th T20I: भारत रविवार को T20I सीरीज 2023 के 5वें और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। सीरीज पहले ही जीत लेने के बाद अब टीम इंडिया सकारात्मक परिणाम के साथ मैच का समापन करना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले को सम्मानजक आंकड़े के साथ खत्म करना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में है भारत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 30 टी20 मैच में आमना-सामना हो चुका है। भारत ने उनमें से 18 मैच और ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच जीते हैं। एक मैच ऐसा था जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। इन टीमों के बीच पिछले 5 टी20 मैचों में भारत ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने 1 मैच जीता है।

 m chinnaswamy

बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव है चिन्नास्वामी की पिच
बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। इसकी छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को अपनी टीमों के लिए हाई स्कोर सुरक्षित करने में मदद करती हैं। हालांकि, स्पिनरों को बीच के ओवरों में विकेट निकालने का मौका मिलता है और वे कई बार सफल भी होते हैं।

बेंगलुरु में मौसम का हाल
बेंगलुरु में 3 दिसंबर को बारिश की थोड़ी संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, वर्षा की 15% संभावना है, ह्यूमिडिटी का स्तर 76 प्रतिशत से 88 प्रतिशत के बीच है। मैच के दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि दर्शक बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+