IND vs AUS: बाए हाथ के पेसरों से भारतीय बैटिंग है पस्त, मिशेल स्टार्क के प्रदर्शन पर क्या बोले वसीम अकरम
Left Arm Pacer India: भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में बाए हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने अहम मौकों पर घुटने टेके हैं। मिशेल स्टार्क के सामने ताजा संघर्ष पर महान लेफ्टी वसीम अकरम ने बात की है।

भारतीय क्रिकेट टीम बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों (left Arm Pacer India) के सामने अपने घुटने टेकती रही है और मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने मौजूदा सीरीज में ये एक बार फिर से साबित कर दिया। स्टार्क ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए उन्होंने भारत के ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को आउट करने के बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल को भी चलता किया। भारतीय टीम इस तरह से अपने घर पर चौथे सबसे कम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्कोर 117 पर आउट हो गई।
बाए हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारत का संघर्ष
ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने इस तरह का प्रदर्शन किया है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में मोहम्मद आमिर भी बड़ी घातक गेंदबाजी कर चुके हैं। 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ट्रेंट बोल्ट ने भी भारतीय टॉप आर्डर को उड़ा दिया था। बाएं हाथ के सबसे महान तेज गेंदबाजों में शामिल वसीम अकरम ने कहा है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जो एंगल बनाते हैं वह न केवल विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल बल्कि दुनिया के बहुत बड़े बल्लेबाजों के लिए भी दिक्कतें पैदा करता है।

स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए वसीम (Wasim Akram) ने बताया, विराट कोहली, रोहित शर्मा, के एल राहुल बड़े खिलाड़ी हैं। राहुल ने भारत के लिए पिछला मैच जिताया था लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के एंगल में केवल यही बल्लेबाज नहीं फंसते हैं बल्कि दूसरे भी फेल होते हैं। खासकर जब गेंद अंदर की ओर आती है। अकरम ने कहा कि पिच ऐसा बर्ताव कर रही थी कि वह खेल देखते हुए ऐसे महसूस कर रहे थे कि मुकाबला न्यूजीलैंड में हो रहा है। अकरम ने कहा कि इसके लिए आयोजकों को श्रेय देना होगा। मैदान अच्छा लग रहा था। यह एक छोटा मैच था जहां आस्ट्रेलिया बढ़िया खेला। अब सीरीज 1-1 से बराबर है लेकिन मुझे लगता है कि इस विकेट पर गेंद सीम कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने काफी तेजी से रन बनाए लेकिन मैंने देखा कि सिराज के कुछ ओवरों में गेंद दोनों और सीम कर रही थी।

अकरम ने कहा कि स्टार्क दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में एक है और उनके स्तर का गेंदबाज बड़ी से बड़ी लाइन-अप को भी झटका दे सकता है। वसीम कहते हैं कि मैं भारतीय क्रिकेट को फॉलो नहीं कर रहा हूं लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि उनके पास कुछ महान खिलाड़ी हैं जो जानते हैं कि खुद को कैसे एडजस्ट करना है। लेकिन गेंदबाजों के भी अपने दिन होते हैं और मिशेल को उनकी बॉलिंग के लिए बधाई देनी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि वे एक महान गेंदबाज हैं। तो यह उनका दिन था।
IND vs AUS 3rd ODI:
अब भारतीय टीम को चेन्नई में मिशेल स्टार्क के साथ साथ मिशेल मार्श के तूफान का भी सामना करने के लिए तैयार रहना है क्योंकि यह बल्लेबाज बहुत ही तेज अंदाज में ओपन करते हुए ट्रेविस हेड के साथ रन बनाता है। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीतने के बाद वनडे सीरीज में आई थी लेकिन फ़िलहाल आस्ट्रेलिया भारी दिखाई भारी पड़ती दिखाई दे रही है क्योंकि टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर बिल्कुल फ्लॉप हो गया है जहां सूर्यकुमार यादव सबसे बड़े जिम्मेदार है जिन्होंने लगातार दो मैचों में गोल्डन डक का सामना किया है। यह आस्ट्रेलिया के भारत दौरे का अंतिम मुकाबला भी होने जा रहा है और इसके बाद 31 मार्च से आईपीएल शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications