IND vs AUS: रोहित और गंभीर ने क्या बोलकर भेजा था? नितीश रेड्डी-वॉशिंगटन सुंदर की बैटिंग पर बड़ा खुलासा

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सिर्फ एक ही नाम चर्चा में रहा है और वह है नितीश कुमार रेड्डी। 21 वर्ष के एक युवा बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर भारत को संकट से बाहर निकाला।

नितीश रेड्डी शतक जड़ने के बाद नाबाद लौटे। पहले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आकर उन्होंने कमाल दिखाया है। उनके धांसू प्रदर्शन के समय साथ में वॉशिंगटन सुंदर भी थे। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए बेहतरीन शतकीय भागीदारी की।

ind vs aus

नितीश रेड्डी के शतक पर सुंदर ने क्या कहा?

हालांकि नितीश के शतक से तीन रन पहले वॉशिंगटन 50 के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन अपने साथी के प्रदर्शन को लेकर उनकी तरफ से प्रतिक्रिया आई है। सुंदर ने प्रेस वार्ता में कहा कि नितीश रेड्डी एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। यहां एमसीजी में यह शतक हमेशा याद रखा जाएगा। नीतीश ऐसे व्यक्ति हैं जो हर काम में 100 फीसदी देते हैं। यही उनके जीवन का उद्देश्य है। यह देखना हमारे लिए बहुत सुखद है।

गंभीर और रोहित की सलाह

इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने यह भी बताया कि उनको गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की तरफ से क्या कहकर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि गौती भाई और रोहित भाई हमेशा लड़ने के लिए कहते हैं। परिस्थितियां कैसी भी हो, वे हमेशा डटकर लड़ने की बात कहते हैं।

नितीश रेड्डी ने बनाया एक रिकॉर्ड

नितीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत की तरफ से टेस्ट शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत का नाम आता है। रेड्डी लिस्ट में नए प्लेयर हैं। रेड्डी ने सुंदर के साथ मिलकर 127 रनों की भागीदारी की। जडेजा और पंत के आउट होने पर टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+