IND vs AUS: 'मैं पहले से ज्यादा फिट हूं, 15 साल से लगातार खेल रहा हूं', विराट कोहली ने दिया हर सवाल का जवाब
IND vs AUS Virat Kohli: सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में विराट कोहली वापसी कर रहे हैं। भारतीय दिग्गज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे से पहले अपनी फिटनेस और तैयारियों को लेकर बयान दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद चार महीने के ब्रेक से लौटे कोहली ने मैच अभ्यास की कमी को सिरे से खारिज कर दिया।
'मैं पहले से ज्यादा फिट हूं' (IND vs AUS Virat Kohli)
करीब 37 वर्ष के हो चुके कोहली ने कहा कि वह पहले से कहीं ज्यादा तरोताजा और फिट महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 15 सालों में किसी भी खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनसे ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, इसलिए प्रतिस्पर्धी माहौल से दूर रहने की उन्हें कोई चिंता नहीं है। बता दें कि विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं।

फिटनेस पर कहली ने क्या कहा?
फॉक्स स्पोर्ट्स पर रवि शास्त्री और एडम गिलक्रिस्ट के साथ बातचीत में कोहली ने अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, पिछले 15-20 सालों में मैंने जितना क्रिकेट खेला है, मैंने सचमुच कभी आराम नहीं किया है। आईपीएल को मिलाकर शायद मैंने पिछले 15 सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं।
विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान
इस दौरान मिले ब्रेक में उन्होंने बहुत तरोताजा समय बताया। कोहली ने कहा कि मैं जितना फिट पहले कभी नहीं था, अगर उससे ज्यादा नहीं, तो उतना अब हूं। आप उस ताज़गी को महसूस कर सकते हैं... आपको पता है कि आपको मैदान पर क्या करना है, बस शारीरिक तैयारी का ध्यान रखना होता है। कोहली ने बताया कि इतने सालों के अनुभव से उन्हें पता चल गया है कि अगर उनका शरीर फिट है और उनकी रिफ्लेक्सिस सही हैं, तो गेम अवेयरनेस पहले से ही मौजूद है।
अब तक खेल चुके हैं 535 इंटरनेशनल मैच
उन्होंने कहा कि मेरे शरीर को इसके साथ तालमेल बिठाना होता है, और यही वह चीज़ है जिसका मैं ध्यान रखता हूं। मैं अपनी ज़िंदगी ऐसे ही जीता हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैच टाइम के मामले में कोहली वास्तव में सबसे आगे हैं। 2010 की शुरुआत से लेकर अब तक उन्होंने अपने 551 करियर मैचों में से 535 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया है, साथ ही 238 आईपीएल मैच भी खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications