BGT 2023 में टॉप स्कोरर बनने के करीब कोहली, एशिया कप और टी20 विश्व कप में भी रहे थे टॉप स्कोरर

विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उस्मान ख्वाजा उनसे आगे पहले स्थान पर हैं। रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

Virat Kohli century

अहमदाबाद टेस्ट मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 40 महीने के इंतजार को खत्म करते हुए अपनी 28वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी की। विराट के 28वें टेस्ट शतक को आने में तीन साल से भी अधिक का समय लगा है। विराट कोहली ने इससे पहले 27वां टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। बीच के 3 साल विराट कोहली बुरे दौर से गुजरे हैं। इस समय में कोहली के बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में कोई शतक नहीं आया था, इसलिए विराट कोहली का 28वां टेस्ट शतक कई मायनों में खास है। इस शतक के बाद कोहली ने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए हैं। विराट कोहली इस शतक के साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

BGT 2023 में सबसे ज्यादा रन किसके हैं?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा हैं। इस सीरीज की 7 पारियों में ख्वाजा ने 333 रन बनाए हैं और उनका औसत 47.57 का है। 180 उनका सर्वोच्च स्कोर है। ख्वाजा ने इस सीरीज में एक शतक और दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं। दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम है। कोहली के इस सीरीज में 250 से उपर रन हो गए हैं। कोहली का भी औसत 50 से उपर का है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। रोहित के अभी सीरीज में 242 रन हैं और उनका औसत 40.33 का है। रोहित अभी अहमदाबाद टेस्ट की चौथी पारी भी खेलेंगे। अक्षर पटेल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

एशिया कप और टी20 विश्व के टॉप स्कोरर थे कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपना फॉर्म पिछले साल एशिया कप से हासिल किया था। विराट लंबे ब्रेक के बाद एशिया कप 2022 में खेलने उतरे थे, जहां उन्होंने 3 साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सेंचुरी लगाई थी। कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ यह शतक लगाया था। इतना ही नहीं विराट कोहली एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे। कोहली ने इस टूर्नामेंट के पांच मैचों में 92 की औसत से 276 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके बाद टी20 विश्व कप 2022 में भी विराट के नाम सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। टी20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में कोहली ने 98.66 की औसत से 296 रन बनाए थे। कोहली के नाम इस टूर्नामेंट में 4 अर्द्धशतक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+