Virat Kohli के बल्ले से फिर बरसेगा तूफान! महज इतने रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
IND vs AUS Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बल्ले से धमाल मचाने को तैयार हैं। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टेस्ट और टी-20 से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अब सिर्फ वनडे में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। कोहली मैदान पर होते हैं तो रिकॉर्ड्स का बनना आम बात है।
वनडे पर विराट कोहली का फोकस (IND vs AUS Virat Kohli)
साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप से संन्यास और मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के बाद विराट कोहली अब पूरा फोकस वनडे फॉर्मेट पर है। अपने साथी रोहित शर्मा के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद विराट कोहली की वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से रन बरसाना चाहेंगे।

विराट कोहली तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई सीरीज की तैयारी कर रहे कोहली एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं। 302 वनडे मैचों में 14,181 रन बना चुके कोहली श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के 14,234 रनों के कुल रन को पीछे छोड़ने से मात्र 54 रन दूर हैं। यह लगभग निश्चित है कि कोहली अपने करियर का अंत वनडे इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका से होगा सामना
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही वनडे में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हालांकि, सचिन तेंदुलकर का 18,426 रनों का रिकॉर्ड अभी भी काफी दूर है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारत लौटेंगे। यह सीरीज 30 नवंबर (रांची), 3 दिसंबर (रायपुर), और 6 दिसंबर (विजाग) को खेली जाएगी।
सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
सचिन तेंदुलकर 463 मैच 18,426 रन
कुमार संगकारा 404 मैच 14,234 रन
विराट कोहली 302 मैच 14,181रन
सौरव गांगुली 311 मैच 11,363 रन
रोहित शर्मा 273 मैच 11,168 रन












Click it and Unblock the Notifications