IND vs AUS: विराट कोहली की बैटिंग की मुरीद हुए मैथ्यू हेडन, पूर्व कप्तान के जज्बे ने किया और भी प्रभावित

Ahmedabad Test: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी के अंदाज और इससे पहले जज्बात ने मैथ्यू हेडन का ध्यान अपनी और खींचा है।

IND vs AUS

अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली ने टेस्ट मैचों में भी शतक का सूखा समाप्त करने की उम्मीदें जगाकर इस मुकाबले में रोचकता का नया आयाम जोड़ दिया है। कोहली तीसरे दिन बेहतरीन अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने 128 गेंदों पर 59 रन की नाबाद पारी की तारीफ की।

इससे पहले, टेस्ट के तीसरे दिन कोहली ने वो किया जो भारत के कप्तान रोहित शर्मा (35) और चेतेश्वर पुजारा (42) नहीं कर पाए। कोहली ने अपनी पारी को अर्धशतक में तब्दील किया और फिर नाबाद लौटे। तीसरे दिन भी वे ठोस लग रहे हैं और शतक से कम पर आउट होना बेतुका लग रहा है। शुभमन गिल ने भी आसान परिस्थितियों का फायदा उठाया और अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। अब फैंस कोहली की ओर देख रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने दिन के खेल के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "पुजारा और गिल की पारियों को मैंने देखा, लेकिन मैं यह देखने के लिए उत्सुक था कि विराट इस पिच पर कैसे प्रतिक्रिया देने वाले थे।"

हेडन इस बात से भी खुश थे कि विराट ने गिल के शतक पर कितनी खुशी से प्रतिक्रिया दी और अब 1206 दिनों का शतक का सूखा खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान का आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में ईडन गार्डन्स, कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। कोहली ने अब खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपने प्रोफाइल में 29वां अर्धशतक जोड़ लिया है।

हेडन ने कहा, जैसे विराट ने गिल के शतक पर प्रतिक्रिया दी वह बताता है कि वे कैसे इंसान हैं। वे अपने बारे में नहीं सोच रहे हैं जबकि उन पर दबाव है। ये बढ़िया पल था।

इस सीरीज में कोहली ने अभी तक कुछ आत्मविश्वास भरी पारियों को अंजाम दिया है लेकिन पिचें ऐसी रहीं कि अर्धशतक तक नहीं आया। हालांकि पिचें शतक ना लगाने का बहाना कभी नहीं हो सकती लेकिन विराट की पारी देखने के बाद कभी ऐसा नहीं लगा कि वे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+