मिशेल स्टार्क का डंडा उड़ाकर उमेश यादव ने भारत में लिया 100वां टेस्ट विकेट, बने 5वें इंडियन पेसर- VIDEO

Umesh Yadav Test Record in India: जिस तरह के आंकड़े उमेश यादव के भारतीय जमीन पर हुए टेस्ट मैचों के हैं उसको देखते हुए कहा जा सकता है वे उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों के एक महान तेज गेंदबाज हैं।

IND vs AUS

Umes Yadav 100th Test Wicket in India: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को इंदौर में दूसरे दिन समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारत की धरती पर उनका रिकॉर्ड शानदार है इसके बावजूद टीम इंडिया में लगातार उनकी अनदेखी होती रहती है। बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भी इसी अनदेखी के चलते उमेश को सीरीज के दो मैचों से बाहर किया गया और तीसरे मैच में इसी कीमत पर शामिल किया गया की शमी को रेस्ट की जरूरत है। ध्यान देने वाली बात है कि मोहम्मद सिराज के साथ भारतीय टीम ने कोई समझौता नहीं किया जबकि यह गेंदबाज पूरी सीरीज में सफेद गेंद क्रिकेट की फॉर्म को बरकरार रखने में कामयाब दिखाई नहीं दिया।

भारत में गजब रिकॉर्ड फिर भी मौके कम

भारत में गजब रिकॉर्ड फिर भी मौके कम

उमेश यादव ने इस मुकाबले से पहले घरेलू जमीन पर 31 टेस्ट मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 25.20 की औसत के साथ 98 विकेट हासिल किए थे जबकि उनका स्ट्राइक रेट 47.3 रहता है। उन्होंने विदेशी जमीन पर 24 मुकाबलों में 37.58 के औसत के साथ 67 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं जो प्रभावशाली आंकड़ा नहीं है। इसी वजह से विदेश में उमेश को कम ही जगह मिल पाती है लेकिन भारत में उनको लगातार मौके क्यों नहीं दिए जाते ये एक अबूझ पहली है। उमेश अपने 55 टेस्ट मैच में 168 विकेट ले चुके हैं और उनकी उम्र 35 साल है। अगर भारतीय टीम उमेश यादव को लगातार मौके देती तो निश्चित तौर पर विकेटों की संख्या 200 पार कर चुके होते लेकिन किसी वजह से उनको सिराज, शमी, बुमराह और पहले ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाजों के सामने नजरअंदाज किया जाता है।

मिशेल स्टार्क के डंडे उड़ा कर लिया 100वां टेस्ट विकेट

मिशेल स्टार्क के डंडे उड़ा कर लिया 100वां टेस्ट विकेट

उमेश यादव ने अपना 100वां टेस्ट विकेट ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के डंडे उड़ा कर लिया जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। यादव ने इस पारी में 2 बल्लेबाजों को बोल्ड किया और कैमरून ग्रीन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उमेश यादव का यह योगदान काफी सराहनीय रहा क्योंकि एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। यादव ने जो विकेट पतन शुरू किया उससे कंगारूओं में बौखलाहट पैदा हुई।

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले इंडियन पेसर

उमेश ऐसे पांचवे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने भारतीय सरजमी पर 100 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाजों में कपिलदेव, श्रीनाथ, जहीर खान और ईशांत शर्मा भारतीय सरजमीं पर 100 या उससे अधिक टेस्ट विकेट ले चुके हैं। कपिल देव ने सर्वाधिक 219 विकेट लिए हैं। उमेश यादव अब आठ विकेट और लेने के साथ भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे क्योंकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद जवागल श्रीनाथ के नाम 108 विकेट ही हैं।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Jadeja-Ashwin का Indore Test में जलवा, सदियों तक नहीं टूटेगा ये रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+