IND vs AUS: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की एक और जंग, कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

IND vs AUS U-19 World Cup Final: पिछले वर्ष नवंबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था, इसमें हार से भारतीय फैन्स का दिल टूट गया था। अब एक बार फिर से उस हार का बदला लेने का मौका आया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर से वर्ल्ड कप फाइनल में हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह हासिल कर ली है। भारत की टीम पहले ही फाइनल में है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर दिया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल की उम्मीद पहले से ही थी लेकिन पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देते हुए मैच अंत तक खींच दिया। एक विकेट और मिलता, तो भारत-पाकिस्तान फाइनल हो सकता था।

ind vs aus

भारत vs ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 वर्ल्ड कप कब खेला खेला जाएगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद के जा सकती है। दोनों टीमों के बीच मैच में ज्यादा समय नहीं है। यह फाइनल मुकाबला रविवार यानी 11 फरवरी को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका में इस मैच को जीतकर भारतीय टीम चैम्पियन बन सकती है।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल कहां खेला जाएगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला परिचित मैदान पर ही खेला जाना है। दोनों टीमें इस मैदान को काफी अच्छी तरह से जानती हैं। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को यहाँ हराया था। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया है। यह मैच बेनोनी के विलोमोर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव कहां देखें

आईसीसी का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है। लिहाजा वहां इस फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा। टीवी के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। डिजनी+हॉटस्टार पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+