गुरु से ज्यादा चेला साबित हुआ खतरनाक! नागपुर टेस्ट में लियोन की जगह मर्फी क्यों रहे हैं अब तक सफल?

टॉड मर्फी काफी हद तक अपने सीनियर नाथन लियोन की गेंदबाजी की ही नकल करते हैं लेकिन भारत की नागपुर पिच पर शुरुआती चार विकेटों में सभी मर्फी के नाम रहे और लियोन को एक भी सफलता नहीं मिली

todd Murphy

ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन दुनिया के बेस्ट ऑफ स्पिनर में शामिल हैं। अगर विदेशी विकेटों पर विकेट लेने की बात आती है तो आप उनको अश्विन से भी ऊपर रख सकते हैं लेकिन भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में लियोन की तुलना में ज्यादा सफलता उनके चेले को मिल रही है जो हैरानी भरी बात भी है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले लियोन को भारतीय टीम के लिए टर्निंग ट्रैक पर असली खतरा माना जा रहा था लेकिन उन्हीं की तरह गेंदबाजी करने वाले मर्फी अभी तक भारतीय पारी के चारों विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

मर्फी ने अपने सीनियर से ज्यादा बदलाव किया

मर्फी ने अपने सीनियर से ज्यादा बदलाव किया

लियोन से ज्यादा मर्फी क्यों सफल रहे हैं इस पर भारत के विकेटकीपिंग बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि मर्फी के पास नेचुरल वैरिएशन हैं, जो उन्हें भारतीय परिस्थितियों में नाथन लियोन से अधिक प्रभावी बनाती हैं। मर्फी ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले दिन एक और दूसरे दिन लंच के आसपास तीन और विकेट ले लिए थे। कमेंट्री के दौरान कार्तिक ने कहा कि मर्फी ने लियोन की तुलना में अधिक विकेट लेने के अवसर पैदा किए हैं, क्योंकि उनके पास नेचुरल वैरिएशन हैं, जिसका अर्थ ये कि भारतीय पिचें उनके अनुकूल हैं।

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी इस नए खिलाड़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मर्फी ने नागपुर में लियोन की तुलना में अधिक अंतर पैदा किया है। मांजरेकर ने कहा, 'मर्फी ने अपने सीनियर से ज्यादा बदलाव किया है।'

बॉलिंग एक्शन बहुत हद तक लियोन जैसा

बॉलिंग एक्शन बहुत हद तक लियोन जैसा

खास बात ये है मर्फी का बॉलिंग एक्शन बहुत हद तक लियोन जैसा ही है जो दर्शाता है वे अपने सीनियर की कितनी छाया में रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी कहा कि मर्फी बहुत अधिक साइडलाइन के साथ गेंदबाजी करते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलने थोड़ा और मुश्किल भरा हो जाता है।

हेडन ने कहा, "मर्फी बहुत अधिक साइडलाइन के साथ गेंदबाजी करता है और ऐसा लगता है कि यह इस सतह पर काम कर रहा है, जिससे बल्लेबाजों के लिए यह थोड़ा और अनिश्चित हो गया है।"

लंच के बाद कोहली को भी आउट किया

लंच के बाद कोहली को भी आउट किया

मर्फी ने पहले दिन संघर्ष कर रहे केएल को आउट कर दिया फिर इसके बाद उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत में रविचंद्रन अश्विन से छुटकारा पा लिया, असली झटका चेतेश्वर पुजारा को सिर्फ 7 रन पर आउट कर दिया जो भारतीय पारी का तीसरा विकेट था। फिर मर्फी ने लंच के बाद कोहली को भी आउट किया। पिच स्पिन को सपोर्ट भी कर रही है क्योंकि भारतीय पारी में भी रवींद्र जडेजा और अश्विन दो गेंदबाज थे जिन्होंने सबसे अधिक नुकसान किया, प्रत्येक ने पांच और तीन विकेट लिए।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन मेहमान टीम को महज 177 रन पर आउट करने के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी लीड की ओर देख रहा है लेकिन दूसरे दिन लंच के बाद कोहली भी आउट हो गए हैं।

Recommended Video

    IND vs AUS: Day 2 Lunch, Team India ने शुरुआत में ही खोए विकेट, Rohit शतक के करीब | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+