डेब्यू टेस्ट में टॉड मर्फी का कमाल, नागपुर में विकेटों का पंजा लगाकर बनाया शानदार रिकॉर्ड

जहां नाथन लियोन से असली खतरा महसूस हो रहा था वहां मर्फी खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी के दौरान ही पांच हासिल कर लिए।

Todd Murphy

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के 22 साल के युवा ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी के लिए नाथन लियोन निश्चित तौर पर आदर्श होंगे क्योंकि वे उन्हीं ही तरह गेंदबाजी एक्शन डालते हैं। उम्मीद थी कि मर्फी लियोन के मार्गदर्शन में दूसरे मुख्य ऑफ स्पिनर के तौर पर ये सीरीज खेलने जा रहे हैं लेकिन जिस तरह से उनकी शुरुआत हुई है उसके हिसाब से लगता है भारत को इस बॉलर को लियोन की तुलना में ज्यादा सावधानी से खेलना होगा। भारत की पहली पारी में मर्फी ने अपने पांच विकेट हासिल कर लिए हैं और वह भी अपने डेब्यू टेस्ट में।

सबसे पहले केएल राहुल को अपना शिकार बनाया

सबसे पहले केएल राहुल को अपना शिकार बनाया

मर्फी ने विकेटों का पंजा लगाने के लिए सबसे पहले केएल राहुल को अपना शिकार बनाया जब पहले दिन के अंतिम क्षणों को भारतीय ओपनर को अपनी गेंद पर ही लपक लिया। अगला शिकार अश्विन के तौर पर दूसरे दिन के पहले सत्र में मिला जब राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए मर्फी ने तीसरे अंपायर के फैसले पर भारतीय ऑफ स्पिनर को पगबाधा आउट कर दिया। इसके तुरंत बाद चेतेश्वर पुजारा मर्फी पर स्वीप करने के फेर में लेग स्लिप के पीछे धरे गए।

लंच के बाद बड़ा विकेट मिला

लंच के बाद बड़ा विकेट मिला

मर्फी को लंच के बाद बड़ा विकेट मिला जब उन्होंने विराट कोहली को महज 12 रनों के स्कोर पर एलेक्स कैरी के हाथों आउट करा दिया। मजे की बात ये थी कि अब तक गिरे चारों विकेट मर्फी ने लिए। किसी और गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला। आखिर लियोन ने भी अपना मौन व्रत तोड़ते हुए डेब्यूटेंट सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। इसके बाद चायकाल के बाद शतक लगाकर खेल रहे रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने बोल्ड करके छठी सफलता दिलाई।

 पंजा लगाकर बनाया शानदार रिकॉर्ड

पंजा लगाकर बनाया शानदार रिकॉर्ड

यहां मर्फी को अपना विकेट एक और डेब्यूटेंट कोना भरत को आउट करके मिला। भरत भी अश्विन की तरह राउंड द विकेट पर पगबाधा हुए और उनका फैसला भी तीसरे अंपायर के रिव्यू ने किया। इसके साथ ही मर्फी नागपुर में भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए। इससे पहले जेसन क्रेजा ने 2008-09 में नागपुर में 215 रन देकर 8 विकेट लिए थे।

बड़ी लीड के मंसूबों को चोट

बड़ी लीड के मंसूबों को चोट

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पीटर टेलर और नाथन लियोन भी ऐसे बॉलर रह चुके हैं जिन्होंने डेब्यू टेस्ट के दौरान पारी में पांच विकेट हासिल किए। मर्फी की बढ़िया बॉलिंग ने भारत की 150-200 की लीड के मंसूबों को चोट पहुंचा दी है। रोहित के शानदार शतक के बावजूद टीम इंडिया किसी तरह ही 300 से पार जाने की ओर देख रही है जहां रवींद्र जडेजा निचले क्रम पर एक बेहतरीन पारी खेलते हुए दिख रहे हैं।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Rohit Sharma ने मैच में Steve Smith को कहा ये, सुनकर आ जाएगा मजा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+