सिंगापुर का खिलाड़ी उड़ाएगा टीम इंडिया की नींद… नेट्स पर की ‘No Look Six’ की बरसात
नई दिल्ली, 18 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला पंजाब के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी जहां एक-एक कर मोहाली पहुंच रहे हैं, तो वही दूसरी ओर कंगारू टीम ने नेट्स पर पसीना भी बहाना शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया सिंगापुर ने जन्में पावर हिटर टिम डेविड (Tim David) को भी भारत दौरे पर लाई है।
मुंबई इंडियंस को मिला दूसरा पोलार्ड... IPL 2022 में इस खिलाड़ी ने 89 गेंदों में जड़े 16 छक्के

डेविड है फॉर्म में
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टिम डेविड को नेट्स पर ताबड़तोड़ बैटिंग करते देखा जा सकता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे डेविड बिना गेंद को देखे छक्के लगा रहे हैं। इस तरह के शॉट्स को 'No Look Six' के नाम से जाना जाता है। जिस तरह के शॉट टिम लगा रहे हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि मैच में टीम इंडिया की शामत आने वाली है।
🔊 SOUND ON 🔊
Tim David whacking balls in Australian kit 🔥 #INDvAUS pic.twitter.com/q0n0C7OnpN— cricket.com.au (@cricketcomau) September 18, 2022

टीम का स्ट्राइक रेट तूफानी है
डेविड अभी तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और इसमें से 11 मैच उन्होंने कंगारू और 3 सिंगापुर की ओर से खेले। कंगारू टीम ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें टीम का हिस्सा बनाया है। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक 14 T20I मैचों में 158.52 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 558 रन बनाए हैं। PSL 2022 में 199 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए थे और BBL के पिछले सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 163 का रहा था।

मुंबई के लिए भी मचाया धमाल
आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए डेविड ने अपनी पावर हिटिंग से सबको हैरान किया था। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 89 गेंदें खेली, जिसमें 210.11 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए। खास बात रन नहीं थी, बल्कि उनके द्वारा 89 गेंदों पर लगाए 16 छक्के हैं। सोचिए, जो खिलाड़ी आते ही छक्कों में डील करता हो, ऐसे खिलाड़ी का फ्यूचर कितना ब्राइट हो सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
- ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।












Click it and Unblock the Notifications